खुशखबरी: दिवाली से पहले मिलने लगा है PF ब्याज का पैसा, आप भी चेक कर लें बैलेंस, जानें कितना आया इंटरेस्ट?
Agency:News18Hindi
Last Updated:
EPFO ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का ब्याज PF खाताधारों के खाते में डालना शुरू कर दिया है. देश के करीब 6.5 करोड़ सब्सक्राइबर के खाते में पैसे आने लगे हैं.

नई दिल्ली. दिवाली से पहले प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर्स को EPFO की तरफ से अच्छी खबर मिलने लगी है. EPFO ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का ब्याज PF खाताधारों के खाते में डालना शुरू कर दिया है. देश के करीब 6.5 करोड़ सब्सक्राइबर के खाते में पैसे आने लगे हैं. ऐसे में सभी खाताधारक अपने पीएफ खाते को चेक कर रहे हैं कि उनके खाते में कितना PF का पैसा आया. आइए जानते हैं आप किस तरीके से अपनी पीएफ की स्टेटमेंट निकाल सकते हैं.
अभी तक कई खाताधारकों को ब्याज का पैसा नहीं मिला है लेकिन उम्मीद है कि जल्द उनके खाते में पैसा आ जाएगा. दरअसल, ब्याज की रकम जोन वाइज क्रेडिट होने के क कारण कई बार अलग-अलग जोन में पैसा क्रेडिट होने में समय लगता है.
इतना आया है ब्याज का पैसा
गौरतलब है कि सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर हरी झंडी दे चुकी थी. लेबर मिनिस्ट्री ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी थी. अब EPFO सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज जमा कर रही है.

ये भी पढ़ें- नौकरी के साथ शुरू करें यह कारोबार, सिर्फ 15 मिनट देकर हर महीने करें तगड़ी कमाई, जानिए कैसे?
Advertisement
मिस्ड कॉल के जरिए चेक करें बैलेंस
PF अकाउंट से जो नंबर लिंक है उस रजिस्टर नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड-कॉल करनी होगी. मिस्ड-कॉल करने के तुरंत बाद आपको आपके रजिस्टर नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें PF Balance की जानकारी प्राप्त होगी.

SMS से देखें बैलेंस
आप SMS के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपका UAN नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए. रजिस्टर्डम मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करना होगा. आपको बैलेंस से जुड़ी डिटेल्स हिंदी समेत अन्य किसी भाषा में चाहिए तो भाषा का तीन अक्षरों का कोड लिखना होगा. हिंदी के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें