Twitter Layoffs: प्रेग्नेंट सुजाता ने ट्विटर के लिए दिन-रात किए एक, मगर हुई छंटनी, अब देश छोड़ने की नौबत
Written by:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
प्रेग्नेंट सुजाता कृष्णस्वामी के लिए तब समस्या पैदा हो गईं, जब उन्हें ट्विटर से निकाल दिया गया. एच1 बी वीजा होल्डर सुजाता के पास महज 60 दिन बाकी हैं. यदि उन्हें 60 दिनों में कोई कंपनी नहीं मिलती है तो देश छोड़ने की नौबत आ जाएगी.

नई दिल्ली. जब से एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली है, तब से कई लोगों की दुनिया बदल गई है. ट्विटर में पहले से नौकरी कर रहे बहुत-सारे लोगों की दुनिया में तो भूचाल आ गया है. कई लोगों को नौकरियां छीन ली गई हैं तो कई लोगों पर अब भी छंटनी की तलवार लटक रही है.
कंपनी में काम कर रहे भारतीयों को लिए भी स्थितियां कुछ अच्छी नहीं रही हैं. प्रेग्नेंट सुजाता कृष्णस्वामी के लिए तब समस्या पैदा हो गईं, जब उन्हें ट्विटर से निकाल दिया गया. एच1 बी वीजा होल्डर सुजाता के पास महज 60 दिन बाकी हैं. यदि उन्हें 60 दिनों में कोई कंपनी नहीं मिलती है, जो उनका वीजा स्पॉन्सर कर पाए, तो और भी कठिन समय झेलना पड़ सकता है.
सुजाता ने ट्विटर पर ही अपनी पीड़ा साझा की. उन्होंने कहा- इस साल की शुरुआत में, गर्भवती होने के दौरान, मैंने ट्विटर के यूजर-फेसिंग प्राइवेसी फीचर के लिए दिन-रात काम किया, ताकि ट्विटर अपनी रेगुलटरी के नियमों पर खरा उतर सके. मैंने अपना पूरी आत्मीयता से काम किया. मुझे मेरी टीम और मेरा काम बहुत प्यारा था. बदकिस्मती से मेरी कंपनी को मुझसे प्यार नहीं है.
Advertisement
उन्होंने यह भी कहा कि जो हुआ, उसे समझने में मुझे 2 दिन लग गए. शुक्रवार को ट्विटर पर मेरा आखिरी दिन था. मैं तबाह हो चुकी हूं. मेरा H1B वीजा मेरी स्थिति को और बिगाड़ रहा है. सुजाता को ये टेंशन सता रही है कि अगर उन्हें अगले कुछ दिनों में एक नया स्पॉन्सर नहीं मिला, तो उन्हें देश छोड़ना पड़ सकता है. सुजाता सोशल मीडिया कंपनी में एक टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर थीं.
अकेली सुजाता नहीं, कई और हैं उनके जैसे
सॉफ्टवेयर इंजीनियर मधुरा दिघे ने लिखा- यह लिखना आसान नहीं है, लेकिन हमें अब जाना होगा. मैं ट्विटर पर छंटनी के कारण प्रभावित होने वाले 50% कर्मचारियों में से थी. शाम को मेरा और मेरे टीम-मेट्स का कंपनी वाला जीमेल और स्लैक लॉग ऑफ हो गया. इसके बाद कोई कम्युनिकेशन नहीं मिला.
सॉफ्टवेयर इंजीनियर मधुरा दिघे ने लिखा- यह लिखना आसान नहीं है, लेकिन हमें अब जाना होगा. मैं ट्विटर पर छंटनी के कारण प्रभावित होने वाले 50% कर्मचारियों में से थी. शाम को मेरा और मेरे टीम-मेट्स का कंपनी वाला जीमेल और स्लैक लॉग ऑफ हो गया. इसके बाद कोई कम्युनिकेशन नहीं मिला.
उन्होंने आगे लिखा- इसे हजम करना आसान नहीं है, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि ट्विटर में टैलेंटेड, हार्डवर्किंग, और अच्छे लोगों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत शानदार अनुभव रहा.
रुचिता परेरा ने भी अपना दुख साझा करते हुए लिखा- दुर्भाग्य से, मैं भी उन 50% कर्मचारियों में से थी, जो ट्विटर पर छंटनी के कारण प्रभावित हुए. मैं वर्तमान में एच1बी वीजा पर हूं और मेरे पास दूसरा अवसर खोजने के लिए सीमित समय है. मेरे पास टेस्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में 5 साल का अनुभव है और सक्रिय रूप से नए अवसरों की तलाश कर रही हूं.
About the Author
मलखान सिंह
मलखान सिंह पिछले 16 वर्षों से न्यूज़ की दुनिया में सक्रिय हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम इनके प्रोफाइल में जुड़ा है. पिछले एक वर्ष से News18Hindi में असोसिएट एटि...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें