तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान ने अपना खाली खजाना भरने के लिए बनाया नया प्लान, जानिए कहां से जुटाएगा अब फंड
Agency:भाषा
Last Updated:
तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान (Pakistan) की हालत दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है. आर्थिक संकट (Economic Crisis) से निपटने के लिए इमरान खान (Imran Khan Pakistan Government) सरकार ने पैसे जोड़ने के एक नया प्लान बनाया है.

नई दिल्ली. तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान (Pakistan) की हालत दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है. आर्थिक संकट (Economic Crisis) से निपटने के लिए इमरान खान (Imran Khan Pakistan Government) सरकार ने पैसे जोड़ने के एक नया प्लान बनाया है. पाकिस्तान सरकार ने बिना इस्तेमाल वाली महंगी सरकारी संपत्तियों को बेचने का फैसला किया है. इन संपत्तियों की बिक्री से जो कमाई होगी, सरकार उससे खाली खजाना भरने का काम करेगी. इसके लिए पाकिस्तान सरकार दुबई एक्सपो में सरकारी संपत्तियों की बोली लगाएगी.
इन चीजों पर खर्च करेगी सरकार पैसा
प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि लोक कल्याणकारी परियोजनाओं पर धनराशि के बेहतर इस्तेमाल के लिए महंगी सरकारी संपत्तियों की बिक्री की जाएगी. 'डॉन' अखबार के मुताबिक, इस पहल से आए धन का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य और आवास से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च के लिए किया जाएगा. निजीकरण सचिव रिजवान मलिक ने प्रधानमंत्री को बताया कि दुबई एक्सपो में बिना इस्तेमाल वाली इन सरकारी संपत्तियों के जरिए विदेशी और पाकिस्तानी निवेशकों को इनको खरीदने के लिए आकर्षित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: जान लें PAN और आधार कार्ड से जुड़ा ये नियम, नहीं तो खड़ी हो सकती है मुश्किल
इमरान खान ने कहा कि दुर्भाग्य से पूर्व की सरकारों ने घोर लापरवाही की, क्योंकि उन्होंने इन महंगी संपत्तियों का कोई इस्तेमाल नहीं किया. अरबों रुपये की संपत्ति के बावजूद हर साल संघीय सरकार के संस्थानों को अरबों का घाटा हो रहा है. खान ने चेताया कि सरकार के मालिकाना हक वाली बिना इस्तेमाल वाली संपत्ति को चिन्हित करने में किसी तरह की अड़चन खड़ी करने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
6 अरब डॉलर का कर्ज दिया था IMF ने
आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने जुलाई में छह अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी थी. पाकिस्तान को चीन, सऊदी अरब और यूएई जैसे मित्र देशों से भी वित्तीय सहायता मिलती है.
ये भी पढ़ें: 31 दिसंबर तक कर लें ये काम,वरना फ्रीज हो जाएगा Bank Account नहीं निकलेंगे पैसे

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें