UPSC Results 2019: राहुल मोदी ने क्रैक किया सिविल सर्विस एग्जाम, रैंक मिली 420
Agency:News18Hindi
Last Updated:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नाम से समानता होने पर सोशल मीडिया में बने मीम्स.

नई दिल्ली. यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2019 (UPSC Civil Service Examination 2019) रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आप ये भी जानते होंगे कि इस बार 829 उम्मीदवार चयनित हुए हैं और प्रदीप सिंह ने टॉप किया है. मगर क्या आप जानते हैं कि इस सासल 420वीं रैंक किसे मिली है. इस शख्स का नाम राहुल मोदी है. जी हां, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामों से समानता ने राहुल मोदी को सोशल मीडिया पर खूब चर्चा दिलाई है.
सोशल मीडिया पर जमकर बने मीम्स
दरअसल, यूपीएससी (UPSC) द्वारा मंगलवार को जारी किए रिजल्ट के अनुसार, राहुल मोदी का रोल नंबर 6312980 है और उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 420वीं रैंक हासिल की है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही राहुल मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बने और कमेंट की बाढ़ सी आ गई. एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया, क्या संयोग है. यूपीएससी सिविल सर्विस 2019 का रिजल्ट जारी हो गया है और राहुल मोदी नाम के कैंडीडेट ने 420वीं रैंक हासिल की है.
यूपीएससी के अनुसार, आईआरएस अफसर प्रदीप सिंह ने यूपीएससी 2019 एग्जाम में टॉप किया है. प्रदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं. वहीं दूसरा स्थान हासिल करने वाले जतिन किशोर दिल्ली से हैं तो तीसरे स्थान पर कब्जा जमाने वाली प्रतिभा वर्मा उत्तर प्रदेश की निवासी हैं. प्रतिभा वर्मा लड़कियों में शीर्ष रैंक हासिल करने वाली उम्मीदवार हैं.
ये भी पढ़ें
यूपीएससी रिजल्ट 2019: मिलिए यूपीएससी में चौथी रैंक पाने वाले हिमांशु जैन से
सरकारी स्कूल: किस्से और कहानियों के सहारे बच्चे बन रहे अच्छे भारतीय
दिल्ली पुलिस एएसआई की बेटी को छठी रैंक
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के द्वारका डीसीपी दफ्तर में तैनात एक ASI राजकुमार की बेटी विशाखा यादव (Vishakha Yadav) ने छठी रैंक हासिल की है. विशाखा यादव का यह तीसरा प्रयास था. इससे पहले दो प्रयासों में विशाखा ने प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं की थी.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें