COVID-19: गौतमबुद्ध नगर में 134 हुई संक्रमितों की संख्या, हॉटस्पॉट क्षेत्रों को लेकर DM ने कही ये बात
Agency:News18Hindi
Last Updated:
गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddha Nagar) में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) के 05 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इससे जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है.

गौतमबुद्ध नगर. देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी कोविड-19 (COVID-19) का कहर बढ़ता जा रहा है. गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddha Nagar) में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) के 5 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इससे जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है. जबकि वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके 79 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. संक्रमण के शिकार 55 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है. मंगलवार को 190 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट ली गई थी. इसमें 5 सैंपल के रिजल्ट पॉजिटिव जबकि 185 के रिजल्ट निगेटिव पाए गए.
'बैंक मित्र' के सहारे हो रहा है ये काम
जिलाधिकारी सुहास एल. वाई ने बताया कि जिले में स्थित बैंक 232 'बैंक मित्र' के माध्यम से हॉटस्पॉट में नकदी की डोर स्टेप डिलीवरी कर रहे हैं. जबकि आधार सक्षम भुगतान सेवाओं के माध्यम से डाक विभाग 19 स्थानों पर यह सेवा दे रहा है. इसका फायदा शहर और गांव के लोगों को समान रूप से मिल रहा है.

Banks of GB Nagar doing door step delivery of cash in hotspots through 232 'Bank Mitras'. India post, through Aadhaar enabled payment services, is serving in 19 locations: District Magistrate Gautam Budh Nagar pic.twitter.com/KMedy7L74l
— ANI UP (@ANINewsUP) April 28, 2020
यूपी में संक्रमण के अब तक 2043 मामले
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में एक्टिव केस (अभी संक्रमित मरीजों) की कुल संख्या 1612 है. जबकि 400 लोग पूरी तरह से उपचारित होकर घर जा चुके हैं और 31 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है. प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश के 60 जिलों से अब तक संक्रमण के कुल 2043 मामले सामने आए हैं. इस समय कुल 22 जिले ऐसे हैं, जहां संक्रमण का कोई मामला नहीं है. इनमें 7 जिले संक्रमित होने वाले 60 जिलों के शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कल कुल 4384 नमूने की जांच की गई और 2900 नमूने लैब भेजे गए.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि संक्रमण का सबसे बडा स्रोत मेडिकल इंफेक्शन निकलकर आ रहा है. अस्पतालों में डाक्टर और नर्स संक्रमित हो रहे हैं और उनसे अन्य लोगों में संक्रमण जा रहा है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके प्रति चिंता जाहिर कर चुके हैं. कई जनपदों से स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने के प्रकरण सामने आए हैं.
Advertisement
(इनपुट - अमित सिंह)
ये भी पढ़ें :-
और पढ़ें