निक जोनस से पहले अभिषेक बच्चन दे चुके थे प्रियंका को 'प्यार' वाला नाम
Agency:News18Hindi
Last Updated:
प्रियंका चोपड़ा को पिगी चॉप्स नाम 2005 में फिल्म ब्लफमास्टर की शूटिंग के वक्त उनके को-स्टार और दोस्त अभिषेक बच्चन ने दिया था.

मंगेतर निक जोनस के साथ शादी का इंतज़ार कर रही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत और अमेरिका के बीच लगातार आना जाना कर रही हैं. इस दौरान खबर आई थी कि प्रियंका के प्यार में दीवाने निक उनसे बात करने के लिए वीडियो चैट का सहारा ले रहे हैं.
वह प्यार से प्रियंका और अपनी जोड़ी को 'प्रिक' कहना पसंद करते हैं लेकिन नाम कि जहां तक बात है तो 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को लोग 'पिगी चॉप्स' के नाम से जानते हैं. चाहे फैन्स हो या फैमिली या फिर उनके दोस्त, सभी प्रियंका को इसी नाम से बुलाते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका का यह नाम कैसे पड़ा?
निक अगर पजेसिव होंगे तो उन्हें ये बात बुरी लग सकती है लेकिन 'पिगी चॉप्स' नाम प्रियंका को 2005 में फिल्म 'ब्लफमास्टर' की शूटिंग के वक्त अभिषेक बच्चन ने दिया था.
अभिषेक फिल्म के गाने ‘एक मैं और एक तू है’ के लिए एक रैप तैयार कर रहे थे. फिल्म का यह गाना उस वक्त काफी हिट रहा था. उस दौरान अचानक ही उनके दिमाग में ये नाम आया और देखते ही देखते यह नाम इतना फेमस हुआ कि सब उन्हें पिगी चॉप्स ही बुलाने लगे.
देखिए वो गाना जिसमें पहली बार अभिषेक ने प्रियंका को 'पिगी चॉप्स' कहा था.
कुछ समय बाद प्रियंका इस नाम से बोर हो गई थी. एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, 'ये नाम अच्छा है, क्यूट है पर अब बस हो गया. मैं इस नाम से बोर हो चुकी हूं. मुझे अब नया निक नेम चाहिए.'
ये भी पढ़ें- जब सबके सामने निक को KISS कर शर्मा गईं 'देसी गर्ल'

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें