Advertisement
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशशिमला
Facebook पर भिड़े पूर्व कांग्रेस CPS भारती और सुखराम के पोते आश्रय, दी गालियां

फेसबुक पर भिड़े पूर्व कांग्रेस CPS नीरज भारती और सुखराम के पोते आश्रय शर्मा, कहे अपशब्द

Last Updated:

Clash Between Neeraj Bharti and Aashray Sharma: मैसेंजर पर नीरज भारती (Neeraj Bharti) के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट्स वायरल होने पर आश्रय शर्मा (Aasharay) ने सफाई भी दी है. उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि उनकी आईटी टीम उनका फेसबुक (Facebook) अकाउंट चलाती है. यदि कोई इन पोस्ट से आहत हुआ है तो उसके लिए आश्रय ने माफी मांगी है.

Facebook पर भिड़े पूर्व कांग्रेस CPS भारती और सुखराम के पोते आश्रय, दी गालियांZoom
पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज भारती और आश्रय शर्मा.
शिमला. अक्सर विवादों में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व सीपीएस नीरज भारती (Former Congress CPS Neeraj Bharti) फिर चर्चाओं में हैं. ताजा मामले में वह अपनी ही पार्टी के नेता पर फेसबुक (Facebook) पर किए गए पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. इस संबंध में दोनों नेताओं में फेसबुक पर ही ‘वर्ड वार’ हुआ. मंडी से कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता पंडित सुखराम (Pandit Sukhram Singh) के पोते और मौजूदा भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा (Aashray Sharma) एक फेसबुक पोस्ट को लेकर आपस में भिड़ गए.

ये है पूरा मामला
धर्मशाला में 7 और आठ नवंबर को हिमाचल सरकार की ओर से ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट करवाई गई. इस मीट में भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने भी शिरकत की. नीरज भारती ने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की और अनिल शर्मा पर कमेट किया. इसके बाद अनिल शर्मा के बेटे ने आश्रय शर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी से नीरज भारती को जवाब दिया. दोनों में बहसबाजी हुई और दोनों ने एक दूसरे को अपशब्द भी कहे हैं.

नीरज भारती की इसी पोस्ट से शुरू हुआ था विवाद.


कौन हैं नीरज भारती और आश्रय शर्मा
नीरत भारती 2012 में रही सूबे की कांग्रेस सरकार में सीपीएस रहे हैं. वह कांगड़ा के ज्वाली से कांग्रेस विधायक चुने गए थे. वहीं, उनके पिता चंद्र कुमार कांग़ड़ा से सांसद रह चुके हैं. उधर, मंडी से आश्रय शर्मा कांग्रेस के बुजुर्ग नेता पंडित सुखराम के पोते और अनिल शर्मा के बेटे हैं. हाल ही में आश्रय शर्मा ने मंडी से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर सांसद का चुनाव भी ल़ड़ा था. वहीं, नीरज भारती अक्सर अपनी फेसबुक पोस्ट और बेबाकी के लिए चर्चा और विवादों में रहते हैं.

नीरज भारती और आश्रय शर्मा के बीच हुई बातचीत.


आश्रय शर्मा की सफाई
मैसेंजर पर नीरज भारती के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट्स वायरल होने पर आश्रय शर्मा ने सफाई भी दी है. उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि उनकी आईटी टीम उनका फेसबुक अकाउंट चलाती है. यदि कोई इन पोस्ट से आहत हुआ है तो उसके लिए आश्रय ने माफी मांगी है.

आश्रय शर्मा की सफाई.


 भी पढ़ें: हिमाचल के CM बोले-रद्द नहीं होगी पटवारी भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा

कैबिनेट मीटिंग: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 200 पद भरने को मंजूरी, ये फैसले हुए

कैबिनेट मीटिंग: गैर-हिमाचलियों को नौकरी देने के नियमों को बदलने को मंजूरी

10 में से पानी के 9 सैंपल फेल, साफ पानी पिलाने में देशभर में छठे नंबर पर शिमला

कांगड़ा: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें