Advertisement
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशऊना
कोरोना रिपोर्ट आई थी नेगेटिव, युवक ने सोशल बॉयकॉट के चलते की आत्महत्या: DGP

COVID-19: कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, ऊना के युवक ने सोशल बॉयकॉट के चलते की आत्महत्या: DGP

Last Updated:

डीजीपी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का कतई मतलब नहीं है कि सोशल डिसक्रिमिनेशन किया जाए. डीजीपी ने अपील की कि लोग प्यार मोहब्बत से रहें, इस तरह का व्यवहार सही नहीं हैं.

कोरोना रिपोर्ट आई थी नेगेटिव, युवक ने सोशल बॉयकॉट के चलते की आत्महत्या: DGPZoom
ऊना में युवक ने की खुदकुशी.( (सांकेतिक तस्वीर)
ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना (Una) जिले में गांव बनगढ़ में रविवार को एक मुस्लिम युवक ने आत्महत्या (Suicide) कर ली. मृतक की पहचान दिलशाद उर्फ़ विपन वासी बनगढ़ के रूप में हुई है. दिलशाद का कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. इसके बाद से युवक होम क्वारंटीन था. रविवार सुबह युवक का शव बाथरूम में फंदे पर झूलता हुआ मिला. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीँ परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगो पर दिलशाद को बेबजह ताने मारने का आरोप जड़ा है.
चिकन कॉर्नर चलाता था दिलशाद
सदर थाना ऊना के तहत पड़ते गाँव बनगढ़ का 38 वर्षीय दिलशाद मोहम्मद उर्फ विपिन चिकन कॉर्नर की दुकान करता था. जानकरी के अनुसार दिलशाद के जमातियों के संपर्क में आने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने दिलशाद का कोरोना टेस्ट करवाया गया था. रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद शनिवार को पुलिस दिलशाद मोहम्मद को घर छोड़ गई और होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए थे.
शनिवार को रोजाना की तरह दिलशाद नमाज पढऩे के बाद अपने कमरे में चला गया, लेकिन रविवार सुबह परिजनों ने दिलशाद मोहम्मद का शव बाथरूम में लटका देखा. दिलशाद ने घर के पीछे बने बाथरूम में चुनरी के साथ फंदा लगाया था.
जमातियों को स्कूटी पर छोड़ा था
मृतक के परिजनों की मानें तो कुछ रोज पहले दो जमातियों ने मस्जिद में पनाह मांगी थी, लेकिन मस्जिद के मौलवी ने पनाह देने के लिए मना कर दिया. इसके बाद उन्हें दिलशाद अपनी स्कूटी पर कहीं छोड़कर आया था. परिजनों ने कहा कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. इसके बाद दिलशाद मोहम्मद का कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट नेगटिव आई. परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग दिलशाद को ताने मारते थे. दिलशाद के भाई गुलशन मोहम्मद ने यह आरोप लगाए हैं. एसएचओ ऊना सदर दर्शन सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. एसएचओ ने माना कि मृतक का कोरोना टेस्ट करवाया गया था और रिपोर्ट नेगटिव आई थी.
यह बोले डीजीपी
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी सीता राम मरडी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ऊना में एक युवक पर लोगों ने कोरोना पॉजिटिव होने का शक जताया था. उसे क्वारंटाइन किया गया था. बाद में उसका टेस्ट नेगेटिव आया. बाद में जब वह अपने गांव लौटा तो उसकी सोशल बॉयकॉटिंग हुई और इस वजह से उसने सुसाइड कर लिया. डीजीपी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का कतई मतलब नहीं है कि सोशल डिसक्रिमिनेशन किया जाए. डीजीपी ने अपील की कि लोग प्यार मोहब्बत से रहें, इस तरह का व्यवहार सही नहीं हैं.
Advertisement
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें