'काल्पनिक दुनिया' की प्रेमिका के लिए प्रेमी ने रियल लाइफ में किया कत्ल
Agency:News18Hindi
Last Updated:
LoveSexaurDhokha: इंटरनेट पर बने रिश्ते में दोनों ने खुद को जवान बताया और फिर सेक्सुअल फैंटेसी के चलते कामोत्तेजक चैटिंग करने लगे. दो सालों में झूठा रिश्ता इतना गहरा हो गया कि आदमी ने उस लड़के की हत्या कर दी, जो रोड़ा बनता लगा.

अस्ल में न होते हुए भी दोनों का रिश्ता अंतरंग हो चुका था. एक दूसरे को इस तरह मैसेज करते थे कि दोनों अपनी सेक्सुअल फैंटेसी में खो जाते थे. इस रिश्ते की बुनियाद ही चूंकि झूठ था इसलिए इससे दोनों को कोई उम्मीद नहीं थी लेकिन दोनों एक दूसरे से ये बात छुपा रहे थे. कुछ पलों की गुदगुदी ही इस रिश्ते का मकसद थी तो फिर इस झूठे रिश्ते में कत्ल जैसा जुर्म क्यों और कैसे हुआ?
READ : हनीमून पर किडनैपिंग से ठीक पहले खुल गया था पति का राज़
उम्र हो चुकी थी 47 साल की और न्यूयॉर्क की फैक्ट्री में काम करने वाले जॉन के चेहरे पर एक खुशी सी रहा करती थी. उसने अपनी कलीग्स को नहीं बताया कि उसकी ज़िंदगी में एक नया प्यार आ गया है इसलिए वह चहकता रहता है. फैक्ट्री में दिन भर काम करने के बाद जॉन को यही इंतज़ार रहता था कि वह कब अपने घर पहुंचे और कंप्यूटर पर अपनी प्रेमिका एमी से बातें करे.
उधर, अमेरिका में ही न्यूयॉर्क से करीब 600 किलोमीटर दूर वेस्ट वर्जीनिया में एमी रहती थी जिसकी उम्र 40 साल से ज़्यादा की हो चुकी थी. जब इंटरनेट के ज़रिये एमी और जॉन की पहचान हुई तो दोनों ने अपनी असली पहचान छुपाई और एक दूसरे को कुछ इस तरह अपना परिचय दिया.
जॉन : मैं नेवी में काम करने वाला जवान हूं. हाल ही इराक की ड्यूटी से लौटा हूं.
एमी : मैं हाल ही बालिग हुई एक खूबसूरत लड़की हूं जिसका और पढ़ाई करने का मन नहीं है.
जॉन : न्यूयॉर्क में हूं मैं और तुम?
एमी : मैं वेस्ट वर्जीनिया में हूं लेकिन दूरियां तो शहरों की होती हैं, दिलों की नहीं. अगर दिल मिल गए तो ये फासला क्या है?
इस तरह से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई. एमी को पता ही नहीं चला कि जॉन एक फैक्ट्री में काम करने वाला दो टीनेजर बच्चों का बाप है. न ही जॉन को पता चला कि एमी की जो तस्वीरें, जो ईमेल और वेबपेज देखकर वह उसकी तरफ खिंचता चला जा रहा था, वह उसकी बेटी का था, उसका नहीं. जॉन को लग रहा था कि एक जवान लड़की उसकी गर्लफ्रेंड बन रही है और एमी को भी यही लग रहा था. यह अस्ल में, मिडलाइफ सेक्सुअल क्राइसिस था यानी दोनों अपनी सेक्स फैंटेसी को जी रहे थे.
यह कहानी साल 2005 से शुरू हुई थी और अगले दो सालों तक चलती जा रही थी. उस वक्त फोन के ज़रिये बहुत कुछ मुमकिन नहीं था इसलिए दोनों छुपकर अपने घर के सिस्टम पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे और एक दूसरे से चैटिंग करते थे. कभी एमी के कहने पर जॉन फ्लर्ट करते हुए इस तरह के मैसेज करता कि वह उत्तेजित हो जाए. तो कभी, एमी इस तरह की बातें करती कि जॉन उत्तेजित होता.
एमी : मैं तुम्हारी उंगलियों को अपने माथे से अपने पूरे चेहरे पर महसूस कर रही हूं.
जॉन : तुम्हारे होंठ कितने नाज़ुक हैं. तुम्हारी गाल कितने नर्म और चिकने हैं.
एमी : हां जॉन, ये सिर्फ तुम्हारे ही छूने के लिए तो हैं. छूते जाओ...
इंटरनेट के ज़रिये इस तरह की बातें करते हुए दोनों अपनी उत्तेजनाओं में गुम हो जाया करते थे. करीब, दो साल हो चुके थे लेकिन दोनों एक दूसरे से कभी न तो मिले थे, न ही दोनों ने कभी एक दूसरे को फोन किया था. तभी एक दिन अचानक जॉन के सिस्टम पर उसकी बीवी की नज़र पड़ी और उसे इस तरह के रिश्ते की भनक लग गई तो उसकी बीवी ने एमी को मैसेज करके जॉन का भंडाफोड़ कर दिया. लेकिन, बहुत मैसेज न कर पाने की वजह से जॉन को उम्मीद रही कि वह बात संभाल सकता था.
इसी बीच, एक इत्तेफाक यह हुआ कि इंटरनेट पर एमी की प्रोफाइल की तरफ चार्ली भी आकर्षित हुआ. चार्ली 22 साल का एक स्टूडेंट था, जो ट्रेनिंग के मकसद से जॉन की ही फैक्ट्री में काम कर रहा था. साल 2007 की बारिशों की एक रात जॉन को पता चला कि चार्ली भी एमी के साथ चैटिंग करता था. जॉन को मन ही मन गुस्सा आया लेकिन उसने कुछ कहा नहीं. धीरे-धीरे वह चार्ली और एमी की चैटिंग के बारे में जानकारी जुटाता चला गया.
एमी ने चार्ली से भी उसी तरह झूठ बोला था और वही पहचान बताई थी जो जॉन को बता चुकी थी. लेकिन चार्ली ने कोई नकली पहचान नहीं बताई थी. जॉन को कुछ ही दिनों में चार्ली और एमी की बातों से यक़ीन हो गया कि दोनों के बीच गहरा रिश्ता यानी अफेयर पनप रहा है तो उसने इरादा किया कि वह एमी और अपने बीच में आ गए चार्ली को रास्ते से हटा देगा.
सितंबर 2007 में एक रात चार्ली फैक्ट्री में अपना काम खत्म करने के बाद पार्किंग में अपनी कार की तरफ जा रहा था. पार्किंग के उस अंधेरे में एक साया उसका पीछा कर रहा था. जैसे ही चार्ली अपनी कार में बैठा, एक नकाबपोश ने उसकी कार के करीब आकर .30 कैलिबर की पिस्तौल से उसे गोली मार दी और मौके से भाग खड़ा हुआ. लेकिन इस गोली की आवाज़ किसी ने सुन ली थी और मौके पर कुछ हरकत देख ली थी. उस रात केवल जॉन ही था, जो फैक्ट्री में चार्ली के जाने के बाद भी मौजूद था.
पुलिस ने पूछताछ की लेकिन शुरुआत में जॉन ने अपना गुनाह कबूल नहीं किया. फिर जॉन, चार्ली और एमी के बीच इंटरनेट पर होने वाली बातचीत के बारे में पुलिस को पता चला. पुलिस ने तीनों के सिस्टम्स को चेक किया और सैकड़ों पन्नों की चैट को पढ़ा. एक बात साफ हुई कि जॉन और एमी झूठे थे, सिर्फ चार्ली ही सच बोल रहा था जो मारा गया. लेकिन, फिर भी इस बातचीत में कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे जॉन का कत्ल करने का इरादा ज़ाहिर हो.
पूरा शक जॉन पर था इसलिए उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सबूत और दलीलें पेश की गईं. केस चलता रहा और सुर्खियों में दो वजहों से आया. पहली वजह यह कि एक काल्पनिक यानी वर्चुअल रिश्ते का अंजाम कत्ल था और दूसरी वजह यह कि चार्ली सच बोलने के बावजूद मारा गया जबकि उसने जॉन या एमी के खिलाफ किसी किस्म की कोई साज़िश भी नहीं रची थी. उसने एमी से मिलने की कोई बात तक नहीं की थी. गिरफ्तार होने के बाद जॉन को पता चला कि एमी ने उससे उसी तरह झूठ बोला था, जैसे उसने एमी से.
(लव सेक्स और धोखे की इस कहानी में घटनाएं एवं किरदार वास्तविक हैं, बस उनके नाम नहीं.)
ये भी पढ़ें
नैनीताल की साज़िश फेल हो गई थी, करवाचौथ की शाम G-Talk पर प्रेमिका ने बताई हत्या की ट्रिक
एक इंच की SIM न होती, तो क्या कातिलों तक पहुंच पाती पुलिस?
स्कूल फ्रेंड ने WhatsApp पर सोनोग्राम भेजकर लिखा 'तुम्हारी वजह से प्रेगनेंट हूं'
PHOTO GALLERY : प्राइवेट पार्ट काटकर फुटबॉलर के कत्ल की वजह क्या थी?

और पढ़ें