Threesome: पति-पत्नी और नौकरानी साथ बिताते थे अंतरंग पल, अंजाम हुआ कत्ल
Agency:News18Hindi
Last Updated:
LoveSexaurDhokha: ढलती उम्र के एक कपल ने अपनी सेक्सुअल फैंटेसी के चलते जवान नौकरानी को बेडरूम एक्टिविटी में शामिल किया. हुआ यह कि पत्नी अकेली पड़ गई और पति व मेड के बीच प्रेम प्रसंग पनपने लगा, फिर एक साज़िश ने जन्म लिया.

'गनशॉट रेसिड्यू टेस्ट क्या होता है? किसी बंदूक से जब गोली चलती है तो बंदूक और गोली के कुछ कण मौका-ए-वारदात पर बिखर जाते हैं यानी मकतूल और कातिल के बदन और कपड़ों समेत आसपास की चीज़ों पर ये कण पाए जाते हैं. इसकी स्टडी से गोली चलने के बारे में भी अंदाज़ा लग सकता है. और मिसेज़ एन, हम आपको बताना चाहते हैं कि गनशॉट रेसिड्यू टेस्ट में आप पॉज़ीटिव हैं यानी गोली चलते वक्त आप मौके पर थीं.'
READ: मेजर के कत्ल के पीछे बीवी का 'Gang Bang'
READ : हनीमून पर किडनैपिंग से ठीक पहले खुल गया था पति का राज़
जांच अफसर के ये कहने के बाद एन को सवालों से जूझना था. लेकिन इसी बीच, उसे अचानक महसूस हुआ कि ग्रुप सेक्स का आइडिया उसकी भूल थी. पति के संग सेक्सुअल एक्टिविटी में मेड को शामिल करने की इजाज़त देना उसकी गलती थी. यह भी एहसास होने लगा कि ढलती उम्र की वजह से जवान नौकरानी ने उसके पति को उससे छीन लिया था. फिर दो कत्ल हुए और वो भी ऐसे कि लाश देखने वाले लाश देखकर डर गए. ट्विस्ट यह कि 18 साल का एक लड़का कातिल निकला.
'आपका कहना है कि आपके पति ने खुद को गोली मारी?'
'कितनी बार कहूं आपसे यही बात?'
'तो लाश के पास जो पिस्तौल मिली, गोली तो उससे चली नहीं!'
'आपकी बातें मेरी समझ से परे हैं. मेरे पति ने खुदकुशी की, मुझे ऐसा लगता है. मैंने जब लाश देखी तो पुलिस को फोन किया. अब खुदकुशी है या कत्ल? कत्ल से है तो किसने किया? मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता.'
अस्ल में, एन के पति एंथनी की लाश मैरीलैंड के लोथियन इलाके के घर के मास्टर बेडरूम में बिस्तर पर पड़ी पाई गई थी. एंथनी के सिर में गोली लगी थी और उसकी लाश के पास एक पिस्तौल पड़ी हुई थी लेकिन जांच से साबित हो चुका था कि एंथनी की मौत जिस गोली से हुई थी, वह इससे नहीं बल्कि किसी और पिस्तौल से चली थी. एन खुद को बेकसूर बताते हुए यही कह रही थी कि एंथनी की मौत के बारे में उसे कुछ नहीं पता.
पुलिस ने एंथनी की लाश के बाद जब घर की तलाशी ली थी तो घर के बेसमेंट में एक बेडरूम में 25 वर्षीय जैकलीन की लाश मिली. जैकलीन की लाश के बारे में जैसे ही एन को बताया गया तो एन हैरान रह गई. बुरी तरह लहूलुहान जैकलीन की लाश पर चाकू के 42 हमलों के निशान पाए गए. अब गुत्थी उलझ चुकी थी और 5 अक्टूबर 2015 को पुलिस को एक घर से दो लाशें मिलने के बाद दाल में काला नज़र आ रहा था.
जब एन ने लगातार कुछ न बताने का राग अलापा तो पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकाले और मैसेजों को स्टडी करना शुरू किया तो कहानी का सिरा हाथ लगा. कुछ सिरे ऐसे होते हैं जिनके सहारे जड़ तक पहुंचा जा सकता था. यह वही सिरा था क्योंकि फोन पर एन की बात 18 साल के एक लड़के गैब्रिएल से हुई थी जिसमें एक हैंडगन और दो लोगों की हत्या का ज़िक्र था. अब कहानी कुछ कुछ समझ आ चुकी थी. सबूत जुटाने की कवायद जारी थी और जून 2016 में गैब्रिएल ने जुर्म कबूल किया.

मैंने दोनों को मार दिया. एंथनी जब सो रहा था, तब मैंने उसके सिर में गोली मारी. उसके बाद मैं बेसमेंट की तरफ गया और जैकलीन को खत्म कर दिया. उसने बचाव की जो कोशिशें कीं, उन्हीं के चलते मुझे दर्जनों बार उस पर चाकू चलाना पड़ा. मुझे बेहद अफसोस है कि मैंने ऐसा किया और अगर मैं इसे अनडू कर सकता तो ज़रूर करता. मेरी ज़िंदगी बहुत खराब रही, मैं डिप्रेशन में रहा लेकिन ज़िंदगी का यह मोड़ सबसे ज़्यादा खराब है.
कोर्ट ने गैब्रिएल की ज़िंदगी के बारे में दलीलें सुनीं कि वह फुटपाथों पर पला, तकलीफें झेलीं और उसके बाद डिप्रेशन का शिकार भी रहा लेकिन फिर भी कोर्ट ने दो हत्याओं के घिनौने जुर्म के लिए उसे 60 साल कैद की सज़ा सुनाई. इसके बावजूद यह शक था कि गैब्रिएल ने हत्या भले की हो, लेकिन मास्टरमाइंड वह नहीं बल्कि एन ही थी. एन के खिलाफ सबूत जुटाती हुई पुलिस टीम आखिरकार कामयाब हुई और मई 2017 में कोर्ट ने उसे पति एंथनी व जैकलीन की हत्या का दोषी करार देते हुए 60 साल कैद की सज़ा सुनाई.
कहानी इस तरह थी कि एन और एंथनी की शादी को 18 साल हो चुके थे और दोनों के पांच बच्चे थे. उनके घर में काम करने वाली जैकलीन काफी घुल मिल चुकी थी. उम्र के 50वें पड़ाव के करीब पहुंचते एन और एंथनी एक सेक्सुअल फैंटेसी पाल चुके थे. दोनों सेक्स रिश्तों में नयापन लाने की कोशिशें करते और इसी सिलसिले में जैकलीन के साथ एक रिश्ता बनना शुरू हुआ. साल 2014 के आखिरी महीनों में जैकलीन की तरफ एंथनी का आकर्षण बढ़ चुका था और वह उसके साथ संबंध बनाने को बेचैन था.
एंथनी के कहने पर एन सेक्सुअल एक्टिविटी में जैकलीन को शामिल करने पर राज़ी हो गई थी और कई बार तीनों एक साथ हमबिस्तर होते थे. इस एक्टिविटी का अंजाम यह हुआ कि एंथनी को जवान जैकलीन से प्यार होने लगा और ढलती उम्र की अपनी बीवी एन से वह बोरियत महसूस करने लगा. इसी लगाव के चलते एंथनी ने जैकलीन को घर के बेसमेंट में रहने की जगह दे दी और धीरे धीरे आलम यह हो गया कि एन के रिझाने, गिड़गिड़ाने के बावजूद एंथनी हर रात जैकलीन के पास जाकर ही सोता.
एन को शादी बरबाद होती दिखाई दी और वह जलन से भर गई. तब एन ने अपनी टीनेजर बेटी के बॉयफ्रेंड गैब्रिएल के बारे में जानना शुरू किया और एन ने भांप लिया कि गैब्रिएल को हथियार बनाया जा सकता था. अपना दुख ज़ाहिर करना, अपनी बेटी के साथ गैब्रिएल के संबंध को इजाज़त देना, डराना और फिर मनाना, हर तरीका अपनाकर एन तकरीबन गैब्रिएल को अपने काबू में कर चुकी थी और उसे राज़ी कर चुकी थी कि वह एंथनी और जैकलीन को मार डाले.
एन ने आखिरी दांव खेला और एक दिन एंथनी को अपने शरीर का अनुभव देने का भी लालच दे दिया. एन भावनात्मक और मानसिक तौर पर गैब्रिएल को जीत चुकी थी और वह एन के कहे मुताबिक हर काम करने को तैयार था. मोबाइल फोन के ज़रिये काफी कुछ बातें तय हो चुकी थीं और एन 4 अक्टूबर 2015 की रात एन ने गैब्रिएल को कार में पिक किया और घर लेकर आई. फिर एन ने ही गैब्रिएल को हैंडगन दी और बेडरूम में ले गई. गैब्रिएल ने पहले एंथनी को गोली मारी और फिर बेसमेंट में जाकर जैकलीन का कत्ल किया.
(लव सेक्स और धोखे की इस कहानी में घटनाएं एवं किरदार वास्तविक हैं.)
ये भी पढ़ें
ठग्स आॅफ मुंबई: जिसके खिलाफ चल रही होती थी सीबीआई जांच, उसे बनाते थे शिकार
'काल्पनिक दुनिया' की प्रेमिका के लिए प्रेमी ने रियल लाइफ में किया कत्ल
नैनीताल की साज़िश फेल हो गई थी, G-Talk पर प्रेमिका ने बताई हत्या की ट्रिक
PHOTO GALLERY : प्राइवेट पार्ट काटकर फुटबॉलर के कत्ल की वजह क्या थी?
और पढ़ें