चित्रकूट के घाट पर हादसा, नदी के मंझधार में डूबा एक युवक
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
भीमसेन नाम का युवक उत्तरप्रदेश के महोबा से यहां दर्शन के लिए आया था. नहाते वक्त वो नदी में गहरे में चला गया था.

सतना ज़िले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में आज हादसा हो गया. यहां दर्शन के लिए आया एक युवक मंदाकिनी नदी में डूब गया. मृतक अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के महोबा से यहां आया था.
सावन सोमवार होने के कारण चित्रकूट में भक्तों की काफी भीड़ थी. उसी दौरान मंदाकिनी नदी के किनारे अचानक चीख़ पुकार मच गयी. नदी की धार में कोई डूब रहा था. शोर होने पर लोग इकट्ठा हो गए. कुछ ने नदी में छलांग लगा दी. पता चला कि कोई लड़का नदी में डूब रहा था. उसे बचाने के लिए गोताखोर और नाविक भी कूदे. लेकिन युवक कहीं दिखाई नहीं दिया. काफी तलाश के बाद लड़का मिला. उसे तत्काल बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.
ये घटना रामघाट पर घटी. मृतक का नाम भीमसेन था वो महोबा ज़िले के पनवाड़ी गांव का रहने वाला था. यहां अपने परिवार के साथ नदी में नहाने उतारा था. भीमसेन नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया और फिर मंझधार में चला गया. नयागांव थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. (सतना से शिवेन्द्र की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें - भोपाल शेल्टर होम रेप केस: संचालक के खिलाफ पांचवीं मूकबधिर छात्रा ने लगाया आरोप
सावन के तीसरे सोमवार पर महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें