कोरोना मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, यहां पढ़ें देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Agency:News18Hindi
Last Updated:
ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को बंदरों पर कोरोना वैक्सीन टेस्ट में मिली कामयाबी,कोरोना मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, यहां पढ़ें देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें

नई दिल्ली. आंकड़ों के मामले में भारत, चीन (china) से आगे निकल गया है. कोरोना वायरस (coronavirus) के मामलों के आधार पर भारत (India), दुनिया में 12वें स्थान पर आ गया है. दिल्ली सरकार ने राजधानी में मेट्रो और बस चलाने के अलावा कई अन्य सुझाव भी दिए हैं. हालांकि कई सुझावों के साथ शर्तें भी लगाई गई हैं, ताकि कोरोना (COVID-19) के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके. सूत्रो की मानें तो पाकिस्तान (Pakistan) ने घाटी में तो TRF नाम का एक नया संगठन बनाया है. उसमें लश्कर और जैश सहित कई और छोटे छोड़ आतंकी तंजीमों के आतंकियों को शामिल किया गया है.
यहां पढ़ें देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, मरीजों की संख्या हुई 84,712
#देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. लॉकडाउन (Lockdown) के बाजवूद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
#अगर ताजा आंकड़ों की बात करें तो कोविड-19 (Covid-19) के मामलों की संख्या बढ़कर 84712 हो गई है.
#राज्यों से प्राप्त ताजा जानकारी के आधार पर शुक्रवार शाम को यह आंकड़ा जारी किया गया है.

Advertisement
Lockdown 4.0 में किसको मिले छूट और किस पर लगे पाबंदी, CM केजरीवाल ने केंद्र को बताया...
#कोरोना वायरस (COVID-19) की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के करीब 2 महीने बाद कई पाबंदियों में ढील देने पर विचार किया जा रहा है.
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ऐलान के बाद दिल्ली सरकार ने केंद्र को लॉकडाउन-4 (Lockdown 4.0) की तैयारियों के तहत कुछ सुझाव भेजे हैं.
#इन सुझावों में दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो और बस चलाने के अलावा कई अन्य सुझाव भी दिए हैं.

कश्मीर में सेना का ऑपरेशन ऑलआउट जारी, सुरक्षाबलों के रडार पर हैं ये 10 आतंकी
#कश्मीर घाटी (Jammu Kashmir) में भारतीय सेना (Indian Army) का ऑपरेशन ऑल आउट (Operation All out) लगातार जारी है.
#लगभग सभी आतंकी तंजीमों के कमांडरों को सुरक्षा बलों में ढेर कर दिया है. हाल ही में हिज़्बुल के कमांडर रियाज नायकू को मार गिराने के बाद सुरक्षाबलों के टार्गेट लिस्ट में कई नए आतंकियों का नाम जुड़ गया है.
#सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने 10 ऐसे आतंकियों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आने वाले दिनों में ढेर किया जाना है.

लॉकडाउन 4.0 में मिल सकती हैं ये छूट, 11 राज्य कर रहे हैं ये प्लानिंग
#देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले शुक्रवार को बढ़कर 81970 हो गए हैं. साथ ही 2649 लोग कोविड 19 संक्रमण (Covid 19) से अपनी जान गंवा चुके हैं.
#इसके प्रसार को रोकने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन (Lockdown 4) लगाया गया है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार की ओर से 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण भी कुछ ढील के साथ लागू किया जा सकता है.
#पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी इसको लेकर इशारा कर चुके हैं.

श्रम कानून को लेकर पीछे हटी योगी सरकार, अब श्रमिक 12 नहीं बल्कि 8 घंटे ही करेंगे काम
#उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने श्रम कानूनों (Labour laws) के तहत रजिस्टर्ड कारखानों को युवा श्रमिकों से कुछ शर्तों के साथ एक दिन में 12 घंटे तक काम कराने संबंधी छूट की अधिसूचना को हफ्ते भर बाद ही निरस्त कर दिया है.

सरकारी कर्मचारी हैं ये बॉडी बिल्डर, खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शेयर किया वीडियो
#किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने इन युवाओं के वीडियो को ट्वीट करते हुए फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़ा है.
#साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि कोरोना संकट से मुकाबला करते हुए सभी अपनी फिटनेस का ख्याल रखें.

आर्थिक पैकेज: कृषि, पशुपालन और डेयरी सेक्टर को सौगात, पढ़ें तीसरी किस्त की खास बातें
#वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र (Agricultural Sector) के बुनियादी ढांचे के लिए एक लाख करोड़ रुपये देगी.
#सरकार एक केंद्रीय कानून लाएगी जिससे किसान अपने उत्पाद को आकर्षक मूल्य पर दूसरे राज्यों में भी बेच सकें.

केंद्र का राज्यों को निर्देश- प्रवासी मजदूरों को खाना-आश्रय दें, स्पेशल ट्रेनों में टिकट करवाएं
#केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि सड़कों और रेलवे पटरियों पर प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को देखने पर वे उन्हें खाना और आश्रय मुहैया करायें और यह सुनिश्चित करें कि वे अपने गंतव्य तक विशेष ट्रेनों में जा सकें.
#सभी राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि अभी भी देश के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, रेलवे ट्रैक और ट्रकों में प्रवासी मजदूर जाते हुए दिख रहे हैं.

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को बंदरों पर कोरोना वैक्सीन टेस्ट में मिली कामयाबी
#कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण की वजह से पूरी दुनिया में अब तक 3 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. लेकिन अब तक कोरोना महामारी का इलाज किसी को नहीं मिल सका है. कोरोनावायरस की वैक्सीन (Vaccine) बनाने के लिए दुनिया के बड़े देश और शीर्ष वैज्ञानिक जुटे हुए हैं.
#अभी तक किसी को भी कोई ठोस कामायबी नहीं मिल सकी है.

जल्द शुरू हो सकती हैं फ्लाइट्स! एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किए यात्रियों के लिए जरूरी नियम
#लगभग 50 दिन के लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार (Government of India) अब विमान सेवा भी जल्द शुरू कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार 17 मई से बाद एयरपोर्ट खोलने की घोषणा कर सकती है.
#एएआई (Airports Authority of India) ने जल्द ही घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने की संभावना के साथ, कुछ कदम जारी किए हैं जिनका पालन करना यात्रियों के लिए अनिवार्य होगा. AAI ने ट्वीट पर इस बार में जानकारी दी है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें