Advertisement
होमताजा खबरदेश
नाराज यात्री ने की पैर से कॉकपिट डोर को तोड़ने की कोशिश, पायलट की आपबीती कहानी

कोहरे से फ्लाइट हुई लेट, तो यात्री ने पैर से तोड़ना चाहा कॉकपिट डोर, एक सीनियर पायलट ने सुनाई आपबीती कहानी

Last Updated:

दिल्‍ली से हैदराबाज जा रही फ्लाइट के कॉकपिट डोर को पैरों से तोड़ने की कोशिश की थी. कोहरे की वजह से फ्लाइट डिले होने से नाराज मुसाफिरों की जिद थी, कि उन्‍हें फ्लाइट के कैप्‍टन से ही बात करनी है.

नाराज यात्री ने की पैर से कॉकपिट डोर को तोड़ने की कोशिश, पायलट की आपबीती कहानीZoom
Airport Diary: फ्लाइट डिले से नाराज मुसाफिर द्वारा इंडिगो के पायलट पर हाथ उठाने की घटना कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार मुसाफिर कभी क्रू मेंबर तो कभी पायलट को अपना निशाना बनाते रहे हैं. एक बार तो एक मुसाफिर को इतना गुस्‍सा आ गया कि उसने पैरों कॉकपिट के दरवाजे को किक करना शुरू कर दिया. जब यह मुसाफिर किसी भी तरह से काबू में नहीं आया, तो मजबूर फ्लाइट-क्रू को सिक्‍योरिटी की मदद लेनी पड़ी. 

एयर इंडिया के एक सीनियर पायलट ने अपनी आप बीती न्‍यूज18 के साथ साझा करते हुए बताया कि कंधार हाइजैक कांड के बाद डीजीसीए की तरफ से नई गाइडलाइन आई थी. इस गाइडलाइन के तहत, एयरक्राफ्ट कॉकपिट के दरवाजों को बूलटप्रूफ बनाने के साथ पायलट को ताकीद किया गया था वह कॉकपिट से तभी बाहर आएं, जब बेहद जरूरी हो. इसके बाद से पायलट्स ने कॉकपिट के भीतर से एनाउंसमेंट करना शुरू कर दिया था. 
जब गुस्‍से में आए दिल्‍ली-हैदराबाद फ्लाइट के यात्री
उन्‍होंने बताया कि हमारी उस फ्लाइट को दिल्‍ली से हैदराबाद के लिए रवाना होना था. दिल्‍ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से न ही कोई फ्लाइट टेकऑप हो रही थी और न ही लैंड हो रही थी. कुदरत द्वारा पैदा किए गए हालात के चलते हमसब बेबस थे. लेकिन, यह बात पैसेंजर समझने के लिए तैयार नहीं थे. इस बीच, जैसे-जैसे फ्लाइट डिले हो रही थी, पैसेंजर का गुस्‍सा बढ़ता जा रहा था. कुछ घंटों बाद एयरपोर्ट का कोहरा छटा और पूरा क्रू विमान में सवार हो गया. 
Advertisement
उन्‍होंने बताया कि मैं और मेरा को-पॉयलट अपने कॉकपिट में जाकर यात्रा संबंधी तैयारियों को पूरा करने में लग गए. इस विमान के सभी यात्री भी एक-एक करके विमान में बोर्ड हो गए. हम एओसीसी और एटीसी से विमान के टेकऑप को लेकर बात कर रही रहे थे, तभी इंटरकॉम पर हेड केबिन क्रू ने हमें बताया कि यात्रियों का ग्रुप फ्लाइट में हंगामा कर रहा है और उनकी जिद है कि उनको पायलट से ही बात करनी है. समझाने के बाद भी ये मुसाफिर नहीं मान रहे हैं. 
सिक्‍योरिटी के आने तक पैर से पीटते रहे कॉकपिट का दरवाजा
केबिन-क्रू हेड से हमारी बात चल रही थी तभी कुछ मुसाफिर कॉकपिट के दरवाजे को पैर से मारकर तोड़ने की कोशिश करने लगे. हमने उन यात्रियों को पीए सिस्‍टम के जरिए समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने. आखिर में हमें सिक्‍योरिटी को बुलाकर उन यात्रियों को उनके हवाले करना पड़ा. इस सब के बीच यह फ्लाइट दो घंटे और लेट हो गई.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 3 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें