अलवर मॉब लिंचिंग के तीन आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
दो आरोपियों परमजीत सिंह और धर्मेंद यादव को शनिवार को दिन में ही गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं तीसरे आरोपी नरेश शर्मा को देर रात गिरफ्तार किया गया था.

अलवर के रामगढ़ इलाके में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के तीन आरोपियों को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया. वहां से मजिस्ट्रेट ने तीनों को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात हुए मॉब लिंचिंग के मामले में दो आरोपियों परमजीत सिंह और धर्मेंद यादव को शनिवार को दिन में ही गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं तीसरे आरोपी नरेश शर्मा को शनिवार को देर रात गिरफ्तार किया गया. तीनों आरोपियों को रविवार को अलवर में एसीजेएम के आवास पर पेश कर रिमांड मांगा गया था. इस पर एसीजेएम ने तीनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया.
उल्लेखनीय है कि अलवर में गौ-तस्करी के शक में शुक्रवार रात को भीड़ के शिकार हुए अकबर उर्फ रकबर की मौत हो गई थी. उसके बाद इस मामले को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया. अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अलवर मॉब लिंचिंग को लेकर बड़ा बयान दिया. उनका कहना है कि गौ-तस्करी के शक में अकबर खान उर्फ रकबर की मौत भीड़ की पिटाई से नहीं, बल्कि पुलिस की मार से हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें:
मॉब लिंचिंग पर केंद्रीय मंत्री बोले- जितना मोदी जी फेमस होंगे, ऐसी घटनाएं उतनी ही बढ़ेंगी
अलवर लिंचिंग: BJP विधायक का दावा- पुलिस की मार से हुई रकबर की मौत

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें