मां की इच्छा पूरी करने गांव से हेलिकॉप्टर से बारात लेकर निकला दूल्हा, देखकर चौंक गई दुल्हन
Author:
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
म्यूजिक कंपनी (Geetmp3) के मालिक केवी ढिल्लों (Kv Dhillon) अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए चंडीगढ़ से अपने पैतृक गांव हनुमानगढ़ (Hanumangarh) जिले के छोटे से गांव तलवाड़ा झील में शादी करने पहुंचे हैं. दुल्हन और उसके परिवार इससे अंजान हैं.

हनुमानगढ़. चंडीगढ़ (Chandigarh) की एक नामचीन म्यूजिक कंपनी (Geetmp3) के मालिक की शादी के चलते राजस्थान के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) जिले के छोटे से गांव तलवाड़ा झील की रौनक पिछले दो-तीन दिनों से देखन लायक बनी हुई है. दरअसल, कंपनी मालिक केवी ढिल्लों (Kv Dhillon) अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए चंडीगढ़ से अपने पैतृक गांव में शादी करने पहुंचे हैं. मां की इच्छा के चलते ही ढिल्लों की बारात रविवार को हेलिकॉप्टर से पटियाला रवाना हुई. गांव में हेलिकॉप्टर लैंडिंग और शादी में नामचीन हस्तियों की शिरकत के चलते ग्रामीणों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था. जानकारी के अनुसार रविवार रात को बारात दुल्हन को लेकर वापस गांव लौटेगी और सोमवार को गांव में ही रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा. इस पार्टी में हिंदी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई प्रसिद्ध कलाकार भी शामिल होने वाले हैं.
गांव में शादी, हेलिकॉप्टर से बारात की इच्छा
हनुमानगढ़ से पटियाला बारात लेकर रवाना हुए केवी ढिल्लों ने बताया कि उनकी मां की इच्छा थी कि वो गांव से शादी करें और अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर आए. चंडीगढ़ में रहने वाले ढिल्लों ने अपनी मां की बरसों पुरानी इसी इच्छा को पूरी करने के लिए छोटे से गांव से अपनी शादी करने का इरादा किया. पैतृक गांव में शादी के रस्मों-रिवाज पूरी करते हुए रविवार को हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पटियाला रवाना हुए हैं.
दुल्हन को नहीं पता हेलिकॉप्टर से आएगी ससुराल
दूल्हे ने बताया कि मां की इस इच्छा की ससुराल पक्ष को खबर नहीं है. दुल्हन को भी नहीं पता है कि बारात हेलिकॉप्टर से आएगी और इसी हेलिकॉप्टर से दुल्हन अपने ससुराल पहुंचेगी. यह दुल्हन और उनके परिवार के लिए भी सरप्राइज होगा.
ये भी पढ़ें- मौसम विभाग की चेतावनी, पढ़ें- राजस्थान के 12 जिलों में मौसम कैसा रहेगा?
Maharashtra: CM अशोक गहलोत ने की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे की मांग

About the Author
राजू रामगढ़िया
hanumangarh reporter
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें