Advertisement
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
Nokia इसी महीने लॉन्च करेगी 3 सस्ते स्मार्टफोन्स! TV भी लाने की पूरी तैयारी...

Nokia इसी महीने लॉन्च करेगी अपने 3 नए सस्ते स्मार्टफोन्स! TV भी लाने की पूरी तैयारी...

Last Updated:

नोकिया 5.3 को पिछले साल ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च किया जा चुका है, और अब कंपनी इसे दो और नए फोन के साथ भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है...

Nokia इसी महीने लॉन्च करेगी 3 सस्ते स्मार्टफोन्स! TV भी लाने की पूरी तैयारी...Zoom
नोकिया (Nokia) इसी महीने बाज़ार में अपने 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. द मोबाइल इंडियन की एक खबर के मुताबिक कंपनी के इस तीन फोन की लिस्ट में नोकिया 5.3 के साथ दो और स्मार्टफोन्स भी लाने के लिए तैयार है. नोकिया 5.3 के अलावा बाकी फोन के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है. जानकारी के लिए बता दें कि नोकिया 5.3 को पिछले साल ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च किया जा चुका है.
इससे पहले ब्लूटूथ SIG ने Nokia TA-1239, TA-1298, TA-1258 और TA-1292 को सर्टिफाई किया है. TA-1258 मॉडल नंबर नोकिया C3 स्मार्टफोन का है जिसे कंपनी ने हाल में चीन में लॉन्च किया है.
इसको लेकर Nokiamob.net ने अपनी एक खबर में कहा है कि Nokia TA-1239, TA-1298 और TA-1292 नोकिया C3 ही हैं. तो इन जानकारियों को देखकर माना जा रहा है कि चीन में लॉन्च हुए C3 को भी जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है.
Advertisement
साथ ही एंट्री लेवल फोन नोकिया 1.3 को लेकर भी काफी चर्चा है, लेकिन कंपनी ने इन फोन को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है तो ये कहना थोड़ा मुश्किल है कि इस महीने नोकिया 5.3 के साथ दो और कौन से फोन लॉन्च किए जाएंगे.
TV लाने की भी तैयारी
नोकिया भारतीय बाज़ार अपनी दो नई स्मार्ट TV को भी लाने की तैयारी में है. आने वाली ये टीवी 32 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज़ की होगी. नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च से पहले इन दोनों टीवी को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है. सपोर्टिंग मॉडल नंबर 32TAHDN के साथ 32 इंच की नोकिया स्मार्ट TV फुल HD रेजोलूशन के साथ आएगी.
रिपोर्ट में बताया गया कि इंडिया में ये नोकिया की पहली फुल HD रेजोलूशन वाली TV होगी. वहीं 50 इंच मॉडल 50TAUHDN मॉडल नंबर के साथ UHD रेजोलूशन के साथ आएगी. रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया की 32 इंच स्मार्ट TV की कीमत 21,999 रुपये और 50 इंच की कीमत 36,999 रुपये हो सकती है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें