Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशबस्ती
संतकबीरनगर: हाईवे पर मिली पिता की खून से सनी लाश और नहर किनारे बेटे का शव

संतकबीरनगर: हाईवे पर मिली पिता की खून से सनी लाश और नहर किनारे बेटे का शव

Last Updated:

रात में मृतक ओमप्रकाश का शव हाइवे के किनारे मिला. वहीं उसके बेटे का शव सुबह गांव से 4 किमी दूर नहर के किनारे मिला. पिता-पुत्र की हत्या की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई.

संतकबीरनगर: हाईवे पर मिली पिता की खून से सनी लाश और नहर किनारे बेटे का शवZoom
संतकबीर नगर में पित और पुत्र की लाश मिलने से सनसनी. Photo: News 18
सन्तकबीरनगर जिले में पिता-पुत्र की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. पिता-पुत्र का शव दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने बरामद किया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शामली: डायल-100 की गाड़ी से खींचकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, VIDEO वायरल

मामला कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बांसगांव का है. गांव के रहने वाले मृतक ओमप्रकाश पांडेय अपने बेटे जैनेंद्र के साथ सोमवार रात बाइक लेकर घर से बाहर रिश्तेदारी में गए थे. इस दौरान एक बार मोबाइल पर घर आने को लेकर परिजनों से बात भी हुई. लेकिन देर रात तक दोनों वापस नही लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की.

रात में मृतक ओमप्रकाश का शव हाइवे के किनारे मिला. वहीं उसके बेटे का शव सुबह गांव से 4 किमी दूर नहर के किनारे मिला. पिता-पुत्र की हत्या की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

मेरठ: 12 घंटे में दूसरा पुलिस एनकाउंटर, 1 बदमाश ढेर, 4 गौवंश बरामद

बेटे शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि देर रात जब फोन कर रहे थे तो फोन नहीं उठा. इसके बाद मामा के घर फोन किया तो पता चला कि वे यहां से निकल चुके हैं. इसके बाद फोन किया तो उन्होंने बताया कि मनियारा में गाड़ी का टायर फट गया, वह बनवाकर आ रहे हैं. इसके बाद दोनों की लाश मिली.

ये भी पढ़ें: 

शामली Live Murder: वीडियो जारी कर एसपी बोले- पुलिस के सामने नहीं हुई हत्या

शामली live murder: यूपी की सियासत में आया उबाल, विपक्ष ने मांगा सीएम योगी का इस्तीफा

वाराणसी धर्म संसद में सबसे कम उम्र की साध्वी, Google की नौकरी छोड़ अपनाया है वैराग

जानिए यूपी में PCS परीक्षा से लेकर UPTET तक कैसे 'सवालों' के फेर में फंसी है योगी सरकार

अमेठी: राहुल गांधी ने मलिक मोहम्मद जायसी के नाम जारी किए 28 लाख रुपए

 
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें