Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशलखनऊ
लखनऊ में चोरों ने प्याज और लहसुन पर किया हाथ साफ, FIR दर्ज

लखनऊ में चोरों ने प्याज और लहसुन पर किया हाथ साफ, FIR दर्ज

Last Updated:

जानकारी के मुताबिक 160 किलो प्याज और 70 किलो लहसुन चुरा ले गए आरोपी

लखनऊ में चोरों ने प्याज और लहसुन पर किया हाथ साफ, FIR दर्जZoom
लखनऊ में चोरों ने प्याज और लहसुन पर किया हाथ साफ
लखनऊ. प्याज की कीमतों (Onion Price) में आग क्या लगी अब बदमाशों की टेढ़ी नजर भी उस पर पड़ गई है. ताजा मामला राजधानी लखनऊ (Lucknow) के आलमबाग की मवैया सब्जी मंडी में सामने आया है. जहां चोरों ने तीन बोरी प्याज, दो बोरी लहसुन और एक हजार रुपये के सिक्के उठा ले गए. पीड़ित दुकानदार ने घटना के संबंध में आलमबाग पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक मवैया मंडी में वीरेन्द्र कुमार साहू की सब्जी की दुकान है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रात 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. दुकान में प्याज, लहसुन व अन्य सब्जियों का स्टॉक मौजूद था. सोमवार सुबह 6:15 बजे दुकान खोली तो सामान अस्त-व्यस्त था. सामान का मिलान करने पर तीन बोरी प्याज, दो बोरी लहसुन और एक हजार रुपये के सिक्के गायब मिले. पीड़ित के मुताबिक, बोरियों में करीब 160 किलो प्याज और 70 किलो लहसुन था. इनकी कीमत करीब 28,600 रुपये है.

इससे पहले सोमवार को गोरखपुर के राजघाट इलाके के टीडीएम चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने रिक्शा चालक से एक बोरी प्याज लूट लिया था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुट गई है. इंस्पेक्टर आलमबाग आनंद शाही ने बताया कि पुलिस को प्याज और लहसुन चोरी की शिकायत मिली है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. गौरतलब है कि प्याज की कीमतें बढ़ने की वजह से इसकी काला बाजारी भी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: डिफेंस एक्स्पो 2020ः 64 हजार पेड़ काटने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें