Advertisement
होमताजा खबरराजस्थानजयपुर
लोकसभा चुनाव-2019: 26 मार्च को राजस्थान के चुनावी दौरे पर आएंगे राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव-2019: 26 मार्च को राजस्थान के चुनावी दौरे पर आएंगे राहुल गांधी

Last Updated:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मार्च को प्रदेश के चुनावी दौरे पर आएंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी का राजस्थान का यह पहला दौरा है. अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी श्रीगंगानगर और बूंदी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

लोकसभा चुनाव-2019: 26 मार्च को राजस्थान के चुनावी दौरे पर आएंगे राहुल गांधीZoom
राहुल गांधी। फाइल फोटो।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मार्च को प्रदेश के चुनावी दौरे पर आएंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी का राजस्थान का यह पहला दौरा है. अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी श्रीगंगानगर और बूंदी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के दौरे के तैयारियों में जुट गई है.

लोकसभा चुनाव-2019: कांग्रेस में कई सीटों पर फंसा पेच, 26 मार्च के बाद आएगी सूची

लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटी कांग्रेस के प्रचार अभियान को धार देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. अब तक की तय योजना के अनुसार 26 मार्च को कांग्रेस श्रीगंगानगर और बूंदी में बड़ी चुनावी सभाएं आयोजित करेगी. इन सभाओं को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे. हालांकि अभी तक राहुल के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन पार्टी ने अपने स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी. राहुल के दौरे के मद्देनजर सीएम अशोक गहलोत भी दिल्ली में सीईसी की बैठक में शामिल होकर शनिवार को वापस जयपुर पहुंच रहे हैं.

लोकसभा चुनाव-2019: कांग्रेस पहली सूची में प्रदेश में इन चेहरों पर लगा सकती है दांव

राहुल के दौरे के बाद ही आएगी प्रत्याशियों की सूची
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अभी तक राजस्थान की किसी भी सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. शुक्रवार रात को सीईसी की दिल्ली में हुई बैठक में राजस्थान के बारे में फैसला नहीं हो पाया. कुछ सीटों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है. इस बीच पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का राजस्थान का दौरा तय हो जाने के कारण पार्टी उसकी तैयारियों में जुट गई. कांग्रेस अब 26 मार्च के बाद ही अपनी सूची जारी करेगी. इस दरम्यिान सीईसी एक बार फिर बैठक कर राजस्थान की सीटों पर चर्चा करेगी.

लोकसभा चुनाव-2019: राजस्‍थान में कांग्रेस इन दिग्गजों पर लगा सकती है दांव, जानिए पूरी कहानी

लोकसभा चुनाव-2019: 23 मार्च से 6 अप्रेल तक कांग्रेस करेगी 100 चुनावी सभाएं

प्रत्याशी चयन में बदलाव की आहट, कांग्रेस नए जातीय समीकरण और बीजेपी देख रही फीडबैक

एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी  WhatsApp अपडेट
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें