Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमक्रिकेट
T20 WC से पहले गांगुली ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी 2 टीमें फाइनल में जाएगी

टी20 विश्व कप से पहले सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी 2 टीमें फाइनल में पहुंचेगी

Written by:
Last Updated:

भारतीय टीम के आईसीसी टी20 विश्व कप का बिगुल बच चुका है. बुधवार (30 अप्रैल) को बीसीसीआई ने टू्र्नामेंट में उतरने वाली टीम का ऐलान किया. विश्व कप से पहले सौरव गांगुली ने भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप फाइनल में पहुंच रही है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. भारतीय टीम के आईसीसी टी20 विश्व कप का बिगुल बच चुका है. बुधवार (30 अप्रैल) को बीसीसीआई ने टू्र्नामेंट में उतरने वाली टीम का ऐलान किया. मुख्य चयनकर्ता ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरने के लिए भारतीय टीम तैयार है. विश्व कप से पहले सौरव गांगुली ने भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप फाइनल में पहुंच रही है.

इम्पैक्ट प्लेयर नियम का गांगुली ने किया सपोर्ट. BCCI

विज्ञापन

सौरव गांगुली ने इस मेगा इवेंट पर बात करते हुए कहा,” इस टूर्नामेंट के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया सबसे बेहतरीन दो टीमें हैं. मैं श्योर हूं कि ये दोनों टीमें अमेरिका और वेस्टइंडीज में भी 2023 वाला कारनामा करेगी. भारत का स्क्वॉड काफी अच्छा है. सभी मैच विनर खिलाड़ी हैं. मुझे पता है रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने बेस्ट 15 खिलाड़ियों को चुना है.”

टी20 विश्व कप पर आतंकी हमले का खतरा, पाकिस्तान से मिली धमकी: रिपोर्ट

विज्ञापन

रिंकू सिंह को क्यों नहीं चुना गया?
रिंकू सिंह को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर सौरव गांगुली ने कहा, ” वेस्टइंडीज में हो सकता है कि पिच स्लो हो. इसलिए सेलेक्टर के मन में होगा कि वह टीम के साथ एक एक्सट्रा स्पिनर को भेजे. हो सकता है कि इसी वजह से रिंकू सिंह को मौका नहीं मिला. लेकिन कोई बात नहीं रिंकू के लिए यह अभी शुरुआत है.”

विज्ञापन

विश्व कप के लिए भारतीय टीम: टी20 विश्व कप 2024 की भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज.

About the Author

Satyam Sengar
Contact: satyam.sengar@nw18.com
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

6 गेंद पर चाहिए थे 16 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विंडीज के जबड़े से छीनी जीत

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, एक साथ कई कीर्तिमान ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड, कौन हैं टिम डेविड?

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल