Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरबिहारजमुई
बिहार में दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या, बाइक सवार शूटर्स ने मारी पांच गोलियां

बिहार में दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या, बाइक सवार शूटर्स ने मारी पांच गोलियां

Edited by:
Last Updated:

Journalist Murder In Bihar: बिहार में हत्या की ये घटना जमुई जिले के सिमुलतल्ला इलाके की है. अपराधियों ने एक दैनिक समाचार पत्र के रिपोर्टर को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

जमुई. बिहार के जमुई में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दैनिक अखबार के पत्रकार को गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने पत्रकार को  सीने और सिर में पांच गोलियां मारी हैं. घटना जिले सिमुलतल्ला थाना इलाके की है. बाइक सवार अपराधियों ने पत्रकार को घर से एक किलोमीटर की दूरी गोपालामारण गांव के पास गोली मारी. मृतक पत्रकार का नाम गोकुल यादव है जो सिमुलतला इलाके के लीलावरण गांव का रहने वाला था.

बिहार के जमुई में एक पत्रकार को गोली मारकर हत्या कर दी गई मृतक की फाइल फोटो

विज्ञापन

जमुई जिले के सिमुलतला प्रखंड से एक दैनिक अखबार के लिए काम करने वाले 35 वर्षीय गोकुल यादव को बाइक सवार अपराधियों ने तब निशाना बनाया जब वह अपने घर से नाश्ता कर दिन के लगभग 11 बजे फसल में डालने के लिए दवा लाने सिमुलतला जा रहा था. इसी दौरान घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में पहले से घात लगाए अपराधियो ने ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी. गोकुल यादव के शरीर मे पांच गोलियां मारी गईं. गोली लगने से पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

इस घटना के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इस हत्या के पीछे पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश ही कारण बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार गोकुल यादव की पत्नी इस बार पंचायत चुनाव में खुरंडा पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ी थी, लेकिन जीत नहीं सकी थी. बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव लड़ने को लेकर गांव ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर बीते कुछ दिन पहले इन लोगों ने पत्रकार गोकुल यादव के साथ मारपीट भी की थी.

विज्ञापन

इस कारण दोनों पक्षों की तरफ से सिमुलतला थाना में केस भी दर्ज कराया गया था. मृतक के पिता नागेंद्र यादव और मामा श्यामदेव यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण कि इस हत्या को अंजाम दिया गया है. जिन लोगों ने पूर्व में इसके साथ मारपीट की थी उन्हीं लोगों ने इसकी हत्या की है. इस मामले में सिमुलतला थानाध्यक्ष विद्यानंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां से खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों के दिए गए आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

About the Author

Amrendra Kumar
2010 से पत्रकारिता की शुरूआत करते हुए राष्ट्रीय सहारा अखबार में करीब पांच साल तक बतौर रिपोर्टर काम करने का अवसर मिला. इस दौरान भोजपुर जिले के लिए सैकड़ों रिपोर्ट अखबार में छपे. आरा में हुए रणवीर सेना के सुप्रीमो ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड को शुरू से लेकर अंत तक कवर किया, जिसमें पत्रकारिता में नई पहचान दी. पत्रकारिता की पौधशाला से निकलने के उपरांत माखन लाल चतुर्वेंदी पत्रकारिता, भोपाल कैंपस से स्नातकोत्तर करने के बाद फिलहाल न्यूज 18 की वेबसाइट में पिछले 8 साल से बिहार के लिए काम कर रहा हूं. बिहार में दो विधानसभा चुनाव 2015 और 2020 को कवर करने का अनुभव साथ ही बिहार से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर बाढ़, सत्ता परिवर्तन, घोटाले जैसे मुद्दों को भी कवर किया. बिहार में रहते हुए लोकसभा के दो चुनाव को भी कवर किया. समसामयिक मुद्दों पर लेखन, त्वरित टिप्पणी और व्यंग लिखने का शौक. पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों, खेलकूद में गहरी रूची
संवाददाता
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल