सनी लियोनी को बिहार में मिली इंजीनियर की नौकरी तो तेजस्वी ने नीतीश से पूछा ये सवाल
परिणाम के अनुसार सनी ने 98.5 प्वाइंट स्कोर किया है. एजुकेशन में उन्हें 73.5 प्वाइंट और 25 एक्सपीरिएंस प्वाइंट मिले हैं.
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है नीतीश चाचा की “फ़र्ज़ी शिक्षा, फ़र्ज़ी डिग्री और फ़र्ज़ी नियुक्ति” जैसी नीतियों के चलते अब बिहार में ‘सनी लियोन’ ने जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में टॉप किया है. लगता है जनादेश लुटेरी डबल इंजन सरकार में डबल ईंधन का प्रयोग होने लगा है.
मालूम हो कि बिहार पब्लिक हेल्थ इंजनीयरिंग डिपार्टमेंट (PHED) की ओर से आयोजित कराई गयी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा सनी लियोनी को भी पास किया गया है. जो नतीजे आए हैं उसके मुताबिक अब सनी लियोनी भी राज्य में बतौर जूनियर सिविल इंजीनियर नौकरी करेंगी! इतना ही नहीं सनी ने न सिर्फ परीक्षा पास की है बल्कि मेरिट लिस्ट में वो टॉप भी की हैं. परिणाम के अनुसार सनी ने 98.5 प्वाइंट स्कोर किया है. एजुकेशन में उन्हें 73.5 प्वाइंट और 25 एक्सपीरिएंस प्वाइंट मिले हैं. परीक्षा में बैठी सनी, लियोना लियोनी की बेटी हैं और उनकी एप्लिकेशन आईडी JEC/0031211 है.
ये भी पढ़ें- बिहार के इस एग्जाम में सनी लियोनी ने किया टॉप, मेरिट लिस्ट में आया नाम!
बता दें आयोग ने सिविल इंजीनियर के कुल 214 पदों पर भर्ती निकाली थी. इसकी मेरिट लिस्ट फरवरी को जारी की गई. 214 पदों के लिए कुल 17991 ऑनलाइन आवेदन पड़े थे. इतना ही नहीं मेरिट लिस्ट में BVCXZ नाम का अभ्यर्थी है जिसने तीसरा स्थान हासिल किया है.
