Trending:
होमताजा खबरमनी
₹1000 सस्ता हुआ सोना, फटाफट करें खरीदारी वरना पड़ेगा पछताना, जानें ताज़ा दाम

Gold Price: ₹1000 सस्ता हुआ सोना, फटाफट करें खरीदारी वरना पड़ेगा पछताना, जानें अब क्या रह गई कीमत?

Last Updated:

Gold Price Today: सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट का सिलसिला जारी है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट का सिलसिला जारी है. एमसीएक्स पर सोना (Gold price on MCX) वायदा लगभग 0.25% गिरकर 47,510 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 0.22% बढ़कर 67,520 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. कमजोर वैश्विक रुख के बीच पांच सत्रों में सोने की कीमतों में लगभग ₹1,000 की गिरावट आई है. जानकारों का कहना है कि MCX पर सोने के दाम (Gold Price) ₹46,850 से ₹48,400 के बीच रहेगा. मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. हाजिर सोना 0.2% की गिरावट के साथ 1,803.33 डॉलर प्रति औंस पर था. पिछले पांच दिनों में यानी इस सप्ताह अब तक कीमती धातु लगभग 0.4% नीचे है.

Gold Price Today भारतीय बाजारों में आज सोने की कीमतों Gold Price में गिरावट दर्ज की गई है.

विज्ञापन

जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
विश्लेषकों का मानना ​​है कि निकट भविष्य में सोना सीमित दायरे में बना रहेगा, वजह मुद्रास्फीति कीमतों के प्रमुख कारक हैं. अगले हफ्ते होने वाली फेड की नीति बैठक के नतीजों पर सोने के कारोबारियों की नजर होगी. कमोडिटी एक्सपर्ट की मानें तो जुलाई के बाद सोना महंगा होगा, ऐसे में निवेश के लिहाज से आपको मोटा रिटर्न मिलेगा, लेकिन खरीदारी आपको महंगा पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- 12.90 रुपए के इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल! सालभर में ₹1 लाख बन गए ₹6 लाख, क्या है आपके पास?

₹48,500 रुपये पर पहुंचेगा सोना
एक्सपर्ट बताते हैं कि कीमती धातु की कीमत में गिरावट अस्थायी है और सोने के निवेशकों को इस गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखना चाहिए. सर्राफा विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने की कीमत जल्द ही पलट जाएगी और ट्रेंड रिवर्सल के बाद एक महीने में ₹48,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 6.5 करोड़ नौकरीपेशा के लिए खुशखबरी! जुलाई की इस तारीख को PF खाते में आएगा मोटा पैसा, यहां चेक करें बैलेंस

सोने ने दिया 28 फीसदी का रिटर्न
अगर सोने की निवेश की बात करें तो पिछले साल सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया है. उससे पिछले साल भी सोने का रिटर्न करीब 25 फीसदी रहा था. अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना अभी भी निवेश के लिए बेहद सुरक्षित और अच्छा विकल्प है, जिसमें शानदार रिटर्न मिलता है. जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी, ऐसे में ये आपके पास निवेश का अच्छा मौका है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल