Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमनी
Jan Dhan अकाउंट्स में जमा ₹1.5 लाख करोड़ के पार, 2014 में शुरू हुई थी योजना

PM Jan Dhan अकाउंट्स में डिपॉजिट ₹1.5 लाख करोड़ के पार, अगस्त 2014 में शुरू हुई थी योजना

Written by:
Last Updated:

PM Jan Dhan: फाइनेंशियल इंक्लूजन को बढ़ावा देने वाली प्रधानमंत्री जन धन योजना यानी पीएमजेडीवाई (PMJDY) ने पिछले साल अगस्त में क्रियान्वयन के 7 साल पूरे किए थे.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री जन धन योजना यानी पीएमजेडीवाई (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के तहत खोले गए बैंक अकाउंट्स में जमा राशि का आंकड़ा 1.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है. सरकार ने यह योजना साढ़े सात साल पहले शुरू की थी. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पीएमजेडीवाई (PMJDY) के तहत अकाउंट्स की संख्या 44.23 करोड़ पर पहुंच चुकी है. इन अकाउंट्स में जमा राशि का 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है.

जनधन खाताधारकों के काम की खबर

विज्ञापन

अगस्त 2014 में शुरू हुई थी योजना
फाइनेंशियल इंक्लूजन को बढ़ावा देने वाली इस योजना ने पिछले साल अगस्त में क्रियान्वयन के 7 साल पूरे किए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जनधन योजना शुरू करने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें- घर खरीदारों के लिए खुशखबरी, Navi ऐप से मिल रहा 5 करोड़ तक का होम लोन, ब्याज दर महज 6.4% से शुरू

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 44.23 करोड़ जन धन अकाउंट्स में से 34.9 करोड़ अकाउंट्स सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में और 8.05 करोड़ अकाउंट्स क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में हैं. शेष 1.28 करोड़ अकाउंट्स प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में खोले गए हैं. इसके अलावा पीएमजेडीवाई के 31.28 करोड़ लाभार्थियों को रुपे कार्ड जारी किया गया है.

पहले साल खोले गए थे 17.90 करोड़ अकाउंट्स
इस योजना के पहले साल में 17.90 करोड़ अकाउंट्स खोले गए थे. किसी अकाउंट होल्डर्स द्वारा किए गए ट्रांजैक्शन के आधार पर जन धन अकाउंट्स में शेष या बैलेंस रोजाना के आधार पर बदल सकता है. किसी दिन अकाउंट्स में बैलेंस शून्य पर भी आ सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सुकन्या समृद्धि योजना और पीपीएफ खाते में भी ऑनलाइन कर सकते हैं पैसा जमा, जानें पूरा प्रोसेस

सरकार ने पिछले महीने संसद में बताया था कि 8 दिसंबर, 2021 तक जन धन अकाउंट्स में शून्य शेष या बैलेंस वाले अकाउंट्स की संख्या 3.65 करोड़ थी. यह कुल जन धन अकाउंट्स का 8.3 फीसदी बैठता है. आंकड़ों के अनुसार, 29.54 करोड़ जन धन अकाउंट्स ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी बैंक शाखाओं में हैं. 29 दिसंबर, 2021 तक कुल जन धन अकाउंट होल्डर्स में से 24.61 करोड़ महिलाएं थीं

About the Author

vinoy jha
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. बिजनेस और डिजिटल पेमेंट से जुड़े विषयों को रोचकता से प्रस्तुत करते हैं. News18Hindi से जुड़ने से पहले वह इंडिया न्यूज और सीवीबी जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल