Trending:
होमताजा खबरमनीभारतीय रेलवे
Special Train: रामदेवरा दर्शन अब एक दिन में...चल पड़ी श्रद्धा की स्पेशल ट्रेन

Special Train: रामदेवरा दर्शन अब एक दिन में...चल पड़ी श्रद्धा की स्पेशल ट्रेन, यात्रा होगी आसान

Reported by:
Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Jodhpur Special Train: रेलवे ने बाबा रामदेव के भक्तों के लिए विशेष ट्रेन की सुविधा शुरू की है, जिससे यात्री एक ही दिन में रामदेवरा जाकर दर्शन कर सकेंगे. यह ट्रेन भक्तों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखकर चलाई गई है. अब श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान और सुविधाजनक.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

जोधपुर: जोधपुर लोक देवता बाबा रामदेव के श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को देखते हुए अब उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जोधपुर से रामदेवरा तक दर्शनार्थियों की यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने 9 अगस्त को एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. रामदेवरा मंदिर के दर्शनार्थ जाने वाले जातरुओं की आवागमन सुविधा हेतु 9 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल ट्रेन(1 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है.

विज्ञापन

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि रामदेवरा मंदिर के दर्शनार्थियों की रामदेवरा आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा शनिवार 9 अगस्त को ट्रेन 04833/04834,जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल(1 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है जो अनारक्षित होगी.

रामदेवरा दर्शनार्थियों के लिए विशेष रेल सुविधा
ट्रेन 04833,जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल (1 ट्रिप) जोधपुर से 9 अगस्त को सुबह 9.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे रामदेवरा पहुंच जाएगी. वापसी में ट्रेन 04834,रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल (1 ट्रिप) उसी दिन दोपहर 3:20 बजे रामदेवरा से रवाना होकर सायं 7:15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी.

यात्रा मार्ग में छह स्टेशनों पर होगा ठहराव, सभी डिब्बे अनारक्षित
ट्रेन आवागमन में राई का बाग,मंडोर,मारवाड़ मथानियां,ओसियां, मारवाड़ लोहावट व फलोदी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सभी डिब्बे अनारक्षित होंगे जिसमें 8 जनरल व दो गार्ड के डिब्बे रहेंगे.

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
इस विशेष ट्रेन सेवा से बाबा रामदेव के दर्शन को जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, जो हर साल भादवा मेले के दौरान बड़ी संख्या में रामदेवरा पहुंचते हैं. अनारक्षित डिब्बों की सुविधा से ज्यादा से ज्यादा जातरू बिना किसी आरक्षण के आसानी से यात्रा कर सकेंगे. रेल प्रशासन का यह कदम न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि मेले के दौरान ट्रैफिक और भीड़भाड़ को भी नियंत्रित करने में मदद करेगा.

यह भी पढे़ं: Public Opinion: धागे की वो डोर अब क्यों हो रही है कमजोर? गांव में बदली राखी की तस्वीर, जानें पीछे का सच

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल