छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 110 फीट के रावण का होगा दहन, मुस्लिम कारीगरों ने किया निर्माण
हर साल के भांति इस वर्ष भी 101 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है, इसके साथ ही मेघनाद और कुम्भकर्ण भी बनाए गए है . रावण दहन से पहले दोपहर 2 बजे श्री राम जी का शोभायात्रा निकाली जाएगी
बिट्टू सिंह/सरगुजाः नवरात्र के 10 वें दिन रावण दहन का कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में तैयारी पूरी कर ली गई है. वहीं अंबिकापुर शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में दशानन रावण के साथ ही मेघनाद और कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया जाएगा. हर साल के भांति इस वर्ष भी 101 फीट का रावण दहन किया जा रहा है .
समिति के सदस्य राजू अग्रवाल ने बताया कि हर साल के भांति इस वर्ष भी 101 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है, इसके साथ ही मेघनाद और कुम्भकर्ण भी बनाए गए है . रावण दहन से पहले दोपहर 2 बजे श्री राम जी का शोभायात्रा निकाली जाएगी और यह 6 बजे से रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा.
101 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला
समिति के सदस्य मुकेश अग्रवाल ने बताया की पहली बार शिवकाशी के पटाखे का इस्तेमाल किया जाएगा. इस बार पिछले साल के मुताबिक इस वर्ष तीन गुना आतिशबाजी होगी. इस बार पूरे नये पटाखे के आइटम होंगे. जहां से पटाखे मंगाएं जा रहे हैं. इस पटाखे की आतिशबाजी एशिया वर्ल्डकप में भी देखने को मिली थी. आतिशबाजी के दौरान पांच से 6 फीट उचे देखने को मिलेंगे.
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बनाया रावण
रावण बनाने कारीगर ने बताया कि हम लोग कुल 6 कारीगर मिलकर रावण और मेघनाद ,कुम्भकर्ण का पुतला तैयार कर रहे हैं. इनमें मुख्य रुप से मुस्लिम समुदाय से आने वाले जावेद खान कारीगर हैं.जो वर्षों से शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में रावण का पुतला अपने सहयोगियों के साथ तैयार करने का काम करते हैं. इस कार्य को लोग खूब सराहते भी हैं, ऐसे में लोगों का मानना है कि हिंदुओं का मुख्य त्योहार में एक समुदाय का कारीगरी भी भाई चारा का प्रतीक कहा जा सकता है .
