Trending:
होमताजा खबरधर्म
कब है वैशाख पूर्णिमा? लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय एवं सूतक काल

कब है वैशाख पूर्णिमा? लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय एवं सूतक काल

Written by:
Last Updated:

वैशाख माह की पूर्णिमा ति​थि को साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने वाला है. आइए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा तिथि, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के समय एवं सूतक काल के बारे में.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

वैशाख माह की पूर्णिमा ति​थि को साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. वैशाख पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान दान किया जाता है, जिससे पुण्य प्राप्त होता है. इस बार वैशाख पूर्णिमा को सुबह ही चंद्र ग्रहण का समय है, लेकिन आप पूर्णिमा का स्नान दान कर सकते हैं क्योंकि यह खग्रास चंद्र ग्रहण है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं वैशाख पूर्णिमा तिथि, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के समय के बारे में.

वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. Photo Pixabay

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कब है गंगा सप्तमी? जानें क्या है पूजा मुहूर्त एवं इसका पौराणिक महत्व

वैशाख पूर्णिमा 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 15 मई दिन रविवार को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से हो रहा है, इस​ तिथि का समापन अगले दिन 16 मई दिन सोमवार को सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर होगा. ऐसे में वैशाख पूर्णिमा 16 मई को है.

यह भी पढ़ें: सीता नवमी कब है? जानें जानकी जयंती की तिथि एवं पूजा का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने वाला है. इस दिन चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह 07 बजकर 58 मिनट से हो रहा है. चंद्र ग्रहण का समापन दिन में 11 बजकर 25 मिनट पर होगा.

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण पश्चिमी यूरोप, मध्य-पूर्व भाग, अफ्रीका, उत्तर-दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, अटलांटिक महासागर एवं प्रशांत महासागर में दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण 2022 सूतक काल
साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा.  भारत में पूर्णत: सूर्य की उपस्थिति के कारण चंद्र ग्रहण दृश्य नहीं होगा, न ही इसकी मान्यता होगी. यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

वैसे चंद्र ग्रहण के समय में 09 घंटे पूर्व से ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है. खग्रास चंद्र ग्रहण होने के कारण सूतक नहीं लगेगा. ऐसे में भारत में सभी धार्मिक कार्य पूर्ववत होते रहेंगे.

वैशाख पूर्णिमा 2022 स्नान दान
उदयातिथि के आधार पर स्नान दान की वैशाख पूर्णिमा 16 मई को है. इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा. इस आधार पर 16 मई को प्रात:काल से ही पूर्णिमा का स्नान दान किया जाएगा.

विज्ञापन

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल