Trending:
होमताजा खबरमनोरंजनबॉलीवुड
निक जोनस से पहले अभिषेक बच्चन दे चुके थे प्रियंका को 'प्यार' वाला नाम

निक जोनस से पहले अभिषेक बच्चन दे चुके थे प्रियंका को 'प्यार' वाला नाम

Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा को पिगी चॉप्‍स नाम 2005 में फिल्म ब्‍लफमास्टर की शूटिंग के वक्त उनके को-स्टार और दोस्त अभिषेक बच्चन ने दिया था.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

मंगेतर निक जोनस के साथ शादी का इंतज़ार कर रही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत और अमेरिका के बीच लगातार आना जाना कर रही हैं. इस दौरान खबर आई थी कि प्रियंका के प्यार में दीवाने निक उनसे बात करने के लिए वीडियो चैट का सहारा ले रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा फाइल फोटो


विज्ञापन

वह प्यार से प्रियंका और अपनी जोड़ी को 'प्रिक' कहना पसंद करते हैं लेकिन नाम कि जहां तक बात है तो 'देसी गर्ल'  प्रियंका चोपड़ा को लोग 'पिगी चॉप्‍स' के नाम से जानते हैं.  चाहे फैन्स हो या फैमिली या फिर उनके दोस्त, सभी प्रियंका को इसी नाम से बुलाते हैं.


विज्ञापन

लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका का यह नाम कैसे पड़ा?


निक अगर पजेसिव होंगे तो उन्हें ये बात बुरी लग सकती है लेकिन 'पिगी चॉप्‍स' नाम प्रियंका को 2005 में फिल्म 'ब्लफमास्टर' की शूटिंग के वक्त अभिषेक बच्चन ने दिया था.


अभिषेक फिल्म के गाने ‘एक मैं और एक तू है’ के लिए एक रैप तैयार कर रहे थे. फिल्म का यह गाना उस वक्त काफी हिट रहा था. उस दौरान अचानक ही उनके दिमाग में ये नाम आया और देखते ही देखते यह नाम इतना फेमस हुआ कि सब उन्हें पिगी चॉप्‍स ही बुलाने लगे.


देखिए वो गाना जिसमें पहली बार अभिषेक ने प्रियंका को 'पिगी चॉप्‍स' कहा था.




कुछ समय बाद प्रियंका इस नाम से बोर हो गई थी. एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, 'ये नाम अच्छा है, क्यूट है पर अब बस हो गया. मैं इस नाम से बोर हो चुकी हूं. मुझे अब नया निक नेम चाहिए.'


ये भी पढ़ें- जब सबके सामने निक को KISS कर शर्मा गईं 'देसी गर्ल'

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'उनके शो में आधा पंजाब बसा है', सुनील पाल ने कपिल शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोग गिरफ्तार, डायरेक्टर के अपहरण का लगा आरोप

आशा भोसले का वो हिट गाना, शशि कपूर की हीरोइन के लिए बन गया था मुसीबत

शादी वाले सीन से कांप गए थे विजय, रश्मिका को मंगलसूत्र पहनाते वक्त लगा था डर

'खुद को आर्टिस्ट कहना बनावटी लगता है', इमेज को लेकर कोंकणा सेन के बेबाक बोल

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल