Trending:
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशसोलन
VIDEO: रिवॉल्वर के साथ व्यापारी के दफ्तर में घुसे 3 बदमाश, 17 करोड़ मांगे, PSO को देखकर भागे

VIDEO: रिवॉल्वर के साथ व्यापारी के दफ्तर में घुसे 3 बदमाश, 17 करोड़ मांगे, PSO को देखकर भागे

Last Updated:

सुरक्षा कर्मी की मुस्तैदी की वजह से आज बड़ी घटना होने से टल गई.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन में गुरुवार को कुछ बदमाश बंदूक लेकर एक व्यापारी के दफ्तर में घुस गए. इस दौरान उन्होंने व्यापारी को धमकाया और 17 करोड़ रुपये की मांग की, लेकिन व्यापारी के पीएसओ को देखकर मौके से भाग गए. सीसीटीवी में तीन लोग व्यापारी के दफ्तर में घुसते दिख रहे हैं.

दफ्तर से बाहर निकलता आरोपी.


विज्ञापन

गुरुवार सुबह चेहरों पर कपड़ा बांधे हरियाणा के बदमाश रिवॉल्वर लेकर व्यापारी कार्यालय में आ धमके. उसे मारने की बात कहने लगे. लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मी ने जैसे ही अपनी बंदूक पर हाथ डाला तो बदमाश डरकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए.


विज्ञापन

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सोलन में जगह-जगह नाके लगाए लेकिन अब तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है. उधर, इस घटना से शहर में सनसनी का माहौल बना हुआ है और व्यापारी का परिवार दहशत में है.


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीन हथियारबंद लोग व्यापारी राजकुमार के कार्यालय में घुसे थे, लेकिन वह बाद में वहां से भाग खड़े हुए. तीनों बदमाशों की तलाश की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.


अकाउंटेंट पर तानी पिस्तौल

व्यापारी राज कुमार ने बताया कि वह जब सुबह अपने कार्यालय में थे तो तीन व्यक्ति आ धमके. उन्होंने चेहरे पर मफलर लपेटा हुआ था. आते ही उन्होंने अकाउटेंट को गले से पकड़ा और वह मेरे बारे में पूछने लगे और धमकी देने लगे वे राजकुमार को आज जान से मार देंगे. घटना के दौरान वे वॉशरूम में थे. जब तक बाहर आए तो तब तक वहां तैनात पुलिस कर्मी ने उनपर राइफल तानी, जिसे देख कर वह घबरा गए और वहां से नौ दो ग्यारह हो गए.


रिश्तेदार पर लगाया धमकाने का आरोप

राजकुमार ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे उनके ही रिश्तेदार का हाथ है, जो काफी समय से उन्हें धमकी दिला रहा था. बता दें कि काफी समय से व्यवसायी राज कुमार को जान से मारने की धमकी मिल रही है, इसलिए पुलिस प्रशासन ने व्यापारी को सुरक्षा कर्मी उपलब्ध करवाया है. इस सुरक्षा कर्मी की मुस्तैदी की वजह से आज बड़ी घटना होने से टल गई.


ये भी पढ़ें - मजदूर ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, मासूम बेटी पर भी किया दराट से वार


मंडी में पुलिस नाके पर चार युवकों से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार


हिमाचल में वंदे मातरम् से होगा कांग्रेस की सभी बैठकों का आगाज


PHOTOS: फिर ताजा हुईं नुरपूर स्कूल बस हादसे की यादें, 24 बच्चों की जान लेने वाली सड़क पर एक और एक्सीडेंट


मौत का LIVE वीडियो! बाइक हुई स्किड, बस के नीचे आया सवार, जान गई


PHOTOS: मनाली विंटर कार्निवाल में कुल्लवी और होरन डांस की धूम

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल