Trending:
होमताजा खबरमध्य प्रदेशइंदौर
नारायण साईं की पत्नी बोली- अब मुझे भी मिलेगा इंसाफ

नारायण साईं की पत्नी बोली- अब मुझे भी मिलेगा इंसाफ

Last Updated:

नारायण साईं की पत्नी आसाराम और नारायण साईं पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने आसाराम पर रेप के आरोप भी लगाए हैं

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

आसाराम के बेटे नारायण साईं को गुजरात के सूरत स्थित आश्रम में दो बहनों से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने की बाद उसकी पत्नी का बयान सामने आया है. उनका कहना है, 'न्यायालय के इस फैसले से उन सभी को इंसाफ मिला है जो किसी न किसी रूप में नारायण साईं और इनके पिता के द्वारा प्रताड़ित किए गए हैं. इन्होंने हमेशा धर्म के नाम पर अपनी गलत इच्छाओं की पूर्ति की है.'

File Photo


विज्ञापन

नारायण साईं की पत्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, 'इन्होंने धर्म की आड़ में अपने कुकृत्यों को छुपाया है, जो महिलाएं इन्हें अपने गुरु और पिता के समान मानती थीं, उनके साथ इन्होंने विश्वासघात किया है. उनके साथ गलत काम किया है. महिलाओं की अस्मिता का अपमान किया है, जो कि एक बहुत बड़ा पाप है.'


विज्ञापन

ये भी पढ़ें- आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं ने कैसे खड़ी की 5000 करोड़ की संपत्ति


उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट के इस फैसले से उनको एक बड़ी सीख मिलेगी, जो धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ कुकृत्य करते हैं उन्हें याद रखना चाहिए, चाहे जितने रसूखदार हों, प्रभावशाली हों, किंतु अपने कर्म की सजा तो सबको भुगतनी पड़ती है. मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था. आज इस फैसले से न्याय की, धर्म की, सत्य की जीत हुई है. मैंने भी न्यायालय में अपना पक्ष रखा है, मुझे उम्मीद है कि मेरे साथ भी न्याय होगा.


बता दें कि नारायण साईं की पत्नी आसाराम और नारायण साईं पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने आसाराम पर रेप के आरोप भी लगाए हैं. नारायण साईं की पत्नी पहले इंदौर में रहती थी. इंदौर स्थित आश्रम में छापा पड़ने के बाद अब वे पुणे में रह रही हैं.


यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा आश्रम में रहने वाली युवती का आसाराम ने किया था रेप


एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का 'बाउंस बैक प्लान' क्या, किसे चेहरा बनाएंगे राहुल?

हेलो... यहां नकली किन्नर! सूचना पर कार से पहुंचे 'असली', जमकर पीटा, उठा ले गए

Ground Report: PWD मंत्री के इलाके में 24 घंटे भी नहीं टिकी सड़क! उखड़वानी पड़ी

वाह सांसद जी! बेटे की शादी में जमकर थिरके खंडवा के MP, किया ऐसा डांस बाराती भी झूमे

स्टेशन पर मिला सिलेक्शन का मैसेज, खुशी से झूम उठा आयुष, सीधा पापा को लगाया फोन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल