Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमहाराष्ट्रमुंबई
मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे 10 यात्री, नूडल पैकेट में मिली करोड़ों की ड्रग्स

मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे 10 लोग, बैग के अंदर था नूडल पैकेट, लेकिन जांच में जो मिला खुली रह गई आंखें

Edited by:
Last Updated:

Mumbai Airport News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने थाईलैंड से आए नूडल पैकेट में छिपे 42 करोड़ रुपए के वीड ड्रग्स जब्त किए. तीन दिनों में कुल 90 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गईं और 10 से ज्यादा लोग गिरफ्तार. DRI की जांच में इंटरनेशनल सिंडिकेट का खुलासा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

Mumbai Airport News: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बार फिर ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 करोड़ रुपए की हाई-क्वालिटी वीड (गांजा) जब्त की है. यह खेप थाईलैंड से मुंबई लाई गई थी और सबसे हैरान करने वाली बात यह कि ड्रग्स को नूडल्स के पैकेट में छिपाया गया था.

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने थाईलैंड से आए नूडल पैकेट्स में छिपे 42 करोड़ रुपए के वीड ड्रग्स जब्त किए.

यह मामला मुंबई एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स स्मगलिंग की गतिविधियों को उजागर करता है. DRI के अनुसार सिर्फ पिछले तीन दिनों में कुल 90 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की जा चुकी हैं और 10 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं.

विज्ञापन

पढ़ें- Pune Leopard Attack: पुणे में तेंदुए के हमले में 13 साल के बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग दफ्तर में लगाई आग, सड़कें जाम

नूडल पैकेट में छिपा था करोड़ों का नशा

DRI की टीम ने शनिवार को एक विशेष सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. जांच के दौरान थाईलैंड से आए एक पैसेंजर के बैग में रखे गए नूडल्स के पैकेट्स को स्कैन किया गया. स्कैन में कुछ संदिग्ध दिखने पर जब पैकेट खोला गया तो अंदर वीड (गांजा) भरा हुआ मिला. अधिकारियों के मुताबिक यह हाई-क्वालिटी हर्बल वीड है. इसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत लगभग 42 करोड़ रुपए आंकी जा रही है.

विज्ञापन
तीन दिनों में कुल 90 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गईं.

तीन दिन में 90 करोड़ की ड्रग्स जब्त

DRI ने बताया कि यह ऑपरेशन पिछले तीन दिनों से चल रहे एंटी-नारकोटिक ड्राइव का हिस्सा है. इससे पहले 31 अक्टूबर को भी मुंबई एयरपोर्ट पर 47 करोड़ की कोकेन जब्त की गई थी, जिसे कॉफी के पैकेट्स में छिपाया गया था. उस मामले में दो विदेशी यात्री और तीन भारतीय सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था. यह ड्रग्स दक्षिण अमेरिकी देशों से अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के ज़रिए मुंबई भेजी गई थी.

विज्ञापन

इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का खुलासा

DRI के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच से साफ हुआ है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया से जुड़ा हुआ है. थाईलैंड और दक्षिण अमेरिका के ड्रग्स सप्लायर्स भारत में सक्रिय नेटवर्क के जरिए ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं. DRI ने इस मामले में अब तक 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है. अधिकारियों ने बताया कि यह नेटवर्क मुंबई, दिल्ली और गोवा में फैला हुआ है, और भारत को दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ने वाला मुख्य ड्रग्स रूट अब एयरपोर्ट्स के जरिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट ड्रग्स तस्करी के लिए हाई-रिस्क जोन बन चुका है.

DRI की सख्त निगरानी, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई चौकसी

DRI ने कहा कि एयरपोर्ट्स पर एक्स-रे स्कैनिंग, इंटेलिजेंस नेटवर्क और प्रोफाइल ट्रैकिंग सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है ताकि इस तरह के नेटवर्क पर काबू पाया जा सके. इस पूरे ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित किया है कि मुंबई एयरपोर्ट ड्रग्स तस्करी के लिए हाई-रिस्क जोन बन चुका है. यहां अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट्स लगातार नए तरीके अपनाने की कोशिश कर रहे हैं.

About the Author

Sumit Kumar
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master's degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, he has experience of working in print and digital media as a freelance journalist since 2016. He has also worked as a Consultant Communication. He has a keen interest in politics, international issues, current affairs, science and mental health issues.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 यहां देखें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल