Trending:
होमताजा खबरदेश
चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में देरी, चांद की सतह पर पहुंचने की दौड़ में इजरायल से पिछड़ सकता है भारत

चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में देरी, चांद की सतह पर पहुंचने की दौड़ में इजरायल से पिछड़ सकता है भारत

Last Updated:

भारत और इजरायल के बीच चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने के लिए प्रतिस्पर्धा चल रही है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

भारत के महत्वकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में देरी की खबर है. अक्टूबर में चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया जाना था लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते इसे 2019 तक के लिए टाल दिया गया है. इसी के साथ  इजरायल को चांद की सतह पर सॉफ्ट लेंडिंग कराने के मामले में भारत को पछाड़ने का मौका मिल गया है.

2019 में चंद्रयान-2 मिशन को प्रक्षेपण किया जाएगा ISRO सांकेतिक तस्वीर


विज्ञापन

इस साल के अन्त में इजरायल की एक कंपनी चांद पर अपना मिशन भेजने वाली है. इजरायल अमेरिका के फेल्कोन-9 रॉकेट के जरिए चंद्रमा पर अपना मिशन भेजेगा जिसके 13 फरवरी को चांद की सतह पर पहुंचने की संभावना है. भारत और इजरायल के बीच चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने के लिए प्रतिस्पर्धा चल रही है.


विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चांद पर भारत बनाएगा 'आशियाना', इसरो ने शुरू की तैयारी


एनडीटीवी के अनुसार यूआर राव सेटेलाइट सेंटर के डायरेक्टर डॉ. एम अन्नादुरई ने इस बात की पुष्टि की है कि चंद्रयान-2 को इस साल अक्टूबर के बजाए साल 2019 में लॉन्च किया जाएगा.


अन्नादुरई ने कहा कि चंद्रयान-2 को अगले साल जनवरी में प्रक्षेपित किया जाएगा और फरवरी में वह चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा. अन्नादुरई ने कहा कि चंद्रयान-2 का वजन बढ़ने की वजह से जीएसएलवी एमके-2 की बजाए जीएसएलवीएमके-3 का इस्तेमाल किया जाएगा. इस रॉकेट को 'द बाहुबली' भी कहा जाता है जिसका वजन 640  टन है.


ये भी पढ़ें: वो साइंटिस्ट जिन्होंने बदली देश की तस्वीर


बता दें कि चंद्रयान-2 के जरिए भारत की कोशिश दुनिया को चांद की सतह पर अपनी सॉफ्ट लैंडिंग कराने की पावर दिखाने की भी है. चंद्रयान-2 चांद की सतह पर भारत के ध्वज और प्रतीक का स्थायी छाप छोड़ेगा.


बता दें कि साल 2008 में भारत ने चांद पर अपना पहला मिशन चंद्रयान-1 छोड़ा था. लेकिन तब भारत ने चांद पर क्रैश लैंडिंग कराई थी जिसे की हार्ड लैंडिंग भी कहा जाता है. इसरो का कहना है कि क्रैश लैंडिंग की वजह से एमआईपी कई टुकड़ों में टूट गया था.


अभी तक चांद पर अमेरिका, रूस और चीन तीन ही देश सॉफ्ट लैंडिंग करा पाए हैं. चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इजरायल के पास यह कारनामा करने वाला चौथा देश बनने का मौका है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

वृश्चिक राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला! धैर्य की होगी परीक्षा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल