Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरदेश
गोवा अग्निकांड: लूथरा बंधुओं के आउटलेट पर चलेगा बुलडोजर, ब्लूकॉर्नर नोटिस जारी

गोवा अग्निकांड: लूथरा बंधुओं के आउटलेट पर चलेगा बुलडोजर, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस

Last Updated:

Goa Club Fire: गोवा अग्निकांड में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘रोमियो लेन वागाटोर’ पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया है. इसके साथ ही आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा पर इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

गोवा के चर्चित वागाटोर अग्निकांड मामले में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सख्त तेवर अपनाते हुए प्रशासन को साफ निर्देश दे दिए हैं कि आरोपी लूथरा बंधुओं का मुख्य आउटलेट ‘रोमियो लेन वागाटोर’ को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त कर दिया जाए. यानी इस आउटलेट पर पुलिस को बुलडोजर कार्रवाई का निर्देश मिल गया है. यह क्लब गोवा में लूथरा बंधुओं का सबसे बड़ा और प्रमुख नाइटक्लब था. इसके साथ ही दोनों आरोपी मालिकों– सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है. गोवा पुलिस ने इस सिलसिले में सीबीआई को पत्र लिखा था, जिसके बाद सीबीआई ने इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाया. सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई इस वक्त थाईलैंड के फुकेट में छिपे हुए हैं. ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने से अब उनकी लोकेशन ट्रेस करना और भारत लाना आसान हो जाएगा.

इंडिगो की फ्लाइट से फरार गोवा कांड के आरोपी.

विज्ञापन

मार्च 2024 में एक्सपायर हो गया का लाइसेंस

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ‘रोमियो लेन’ क्लब का ट्रेड लाइसेंस मार्च 2024 में ही एक्सपायर हो चुका था. गोवा पंचायती राज अधिनियम की धारा 72-ए के तहत स्थानीय पंचायत को क्लब को सील करने या बंद करने का पूरा अधिकार था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस लापरवाही की भी अलग से जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि अवैध रूप से चल रहे सभी क्लबों-बारों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि एक भी अवैध ढांचा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो नियम तोड़ेंगे, उनके खिलाफ बुलडोजर चलेगा. गोवा की जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.

विज्ञापन

अवैध निर्माण के गंभीर आरोप

गौरतलब है कि अगस्त महीने में वागाटोर स्थित इस क्लब में भीषण आग लगने से कई लोगों की जान जा चुकी थी. प्रारंभिक जांच में फायर सेफ्टी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने और अवैध निर्माण के गंभीर आरोप सामने आए थे. इसके बाद क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर भाग गए थे.अब बुलडोजर की कार्रवाई और इंटरपोल नोटिस से साफ है कि गोवा सरकार इस मामले में कोई ढील बरतने के मूड में नहीं है. दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द भारत लाकर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

विज्ञापन

About the Author

संतोष कुमार
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्सिटी, भोपाल से स्नातक और गुरु जाम्बेश्वर, हिसार से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इस दौरान तमाम संस्थानों में न्यूज से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां निभाई.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

वृश्चिक राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला! धैर्य की होगी परीक्षा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल