Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरदेश
भारत में दाखिल होने की कोशिश में JMB, NIA ने शेयर की 125 संदिग्धों की लिस्ट

भारत में दाखिल होने की कोशिश में JMB, NIA ने शेयर की 125 संदिग्धों की लिस्ट

Last Updated:

आतंकवाद विरोधी दस्तों (ATS) के प्रमुखों की एक बैठक को संबोधित करते हुए एनआईए प्रमुख वाईसी मोदी ने कहा कि जेएमबी ने झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में बांग्लादेशी अप्रवासियों की आड़ में अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं. एनआईए के पास 125 संदिग्धों की लिस्ट भी है, जिनका लिंक जेएमबी से है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) भारत में अपने पांव पसारने की कोशिश कर रहा है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के प्रमुख वायसी मोदी ने 125 संदिग्धों की सूची विभिन्न राज्यों के साथ शेयर करते हुए ये जानकारी दी है.

एनआईए के पास 125 संदिग्धों की लिस्ट भी है, जिनका लिंक जेएमबी से है.


विज्ञापन

आतंकवाद विरोधी दस्तों (ATS) के प्रमुखों की एक बैठक को संबोधित करते हुए एनआईए प्रमुख वाईसी मोदी ने कहा कि जेएमबी ने झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में बांग्लादेशी अप्रवासियों की आड़ में अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं. एनआईए के पास 125 संदिग्धों की लिस्ट भी है, जिनका लिंक जेएमबी से है.


विज्ञापन

एनआईए के जनरल डायरेक्टर आलोक मित्तल ने कहा कि 2014 से 2018 के बीच जेएमबी ने बेंगलुरु में 20 से 22 ठिकाने बनाए. इसके जरिए इसने दक्षिण भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘जेएमबी ने कर्नाटक सीमा के पास कृष्णागिरी हिल्स में रॉकेट लॉन्चर्स की टेस्टिंग भी की है.




मित्तल ने कहा कि म्यामां में रोहिंग्या मुस्लिमों की हालत के लिए प्रतिशोध स्वरूप जेएमबी बौद्ध मंदिरों पर भी हमला करना चाहता था. इस जानकारी के बाद सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.




क्या है जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश?

जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) एक इस्लामिक संगठन है, जो बांग्लादेश से संचालित होता है. यूनाइटेड किंगडम ने इसे टेरर ग्रुप की लिस्ट में डाल रखा है. अबुर रहमान ने ढाका डिवीजन के पालमपुर में अप्रैल 1998 में इसकी स्थापना की थी. साल 2001 में दिनाजपुर के पार्बतीपुर मे हुए बम धमाकों के बाद ये खबरों में आया.


बांग्लादेश सरकार ने फरवरी 2005 में एक एनजीओ में अटैक के बाद इस संगठन को एक आतंकी संगठन घोषित किया और बैन कर दिया. लेकिन, उसी साल अगस्त में ये संगठन फिर से एक्टिव हुआ और कई इलाकों में छोटे-छोटे बम धमाके किए. कई लोगों की हत्याएं भी हुईं. इस संगठन को आईएसआईएस का समर्थन भी हासिल है. (PTI इनपुट के साथ)


दाऊद के करीबी शूटर को PAK को सौंपने से भारत-थाईलैंड के रिश्तों में आ सकती है खटास: रिपोर्ट


तुर्की के हमले में सीरिया के 26 नागरिकों की मौत, कुर्दों के इलाके पर हुआ हमला

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल