Trending:
होमताजा खबरदेश
ऑपरेशन सिंदूर: हम मौके की तलाश में हैं, और मौक़ा मिलते ही अंदर घुसेंगे...

हम मौके की तलाश में हैं, और मौक़ा मिलते ही अंदर घुसेंगे, ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ते हुए किसने कही ये बात?

Written by:
Last Updated:

नौसेना के वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा कि जिंदगी भर की तैयारी वाले उस एक पल के लिए इंतजार करना कितना कष्टदायक होता है, वैसा ही महसूस हुआ जब मौका नजदीक आने पर भी नौसेना को ‘घुसने’ का अवसर न मिला. ‘हम मौके की तलाश में हैं, और मौका मिलते ही अंदर घुसेंगे,’

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

मुंबई. भारतीय नौसेना के वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए कहा कि जिंदगी भर की तैयारी वाले उस एक पल के लिए इंतजार करना कितना कष्टदायक होता है, वैसा ही महसूस हुआ जब मौका नजदीक आने पर भी नौसेना को ‘घुसने’ का अवसर न मिला. ‘हम मौके की तलाश में हैं, और मौका मिलते ही अंदर घुसेंगे,’ उन्होंने एक सुरक्षा सम्मेलन में बोलते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया.

वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने ऑपरेशन सिंदूर को याद किया.

विज्ञापन

उनका यह बयान मई 2025 के ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में आया, जो पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की साहसिक कार्रवाई थी. नौसेना ने अरब सागर में 36 जहाज तैनात किए, जिसमें एक कैरियर बैटल ग्रुप शामिल था. इससे पाकिस्तानी नौसेना अपने बंदरगाहों तक सीमित हो गई. नौसेना ने 96 घंटों के अंदर कई हथियार परीक्षण किए और उत्तरी हिंद महासागर में मजबूत उपस्थिति दर्ज की.

ऑपरेशन सिंदूर में वेस्टर्न नेवल कमांड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि यह अभियान भारतीय सेनाओं की क्षमता का प्रमाण था, स्वामीनाथन ने चिंता जताई कि ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान दुनिया भर से हथियार खरीद रहा है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. नौसेना प्रमुख ने भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी चल रहा है और पाकिस्तान को कोई गलत कदम नहीं उठाने की चेतावनी दी. स्वामीनाथन का बयान नौसेना की तैयारी को दर्शाता है. मौका मिला तो फिर से कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

क्‍या था ऑपरेंशन सिंदूर

अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने 26 निर्दोष पर्यटकों की जान ले ली. आतंकी संगठनों ने इसकी जिम्मेदारी ली. भारत ने इसे युद्ध माना और 7 मई की रात को शुरू हुए इस संयुक्त अभियान में सेना, वायुसेना और नौसेना ने पाकिस्तान के अंदर और पीओके में अंदर तक घुसकर आतंकी ठिकानों, ट्रेनिंग सेंटरों और सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट किया गया था.

विज्ञापन

About the Author

Sharad Pandey
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज, लंदन जाकर एजुकेशन की रिपोर्टिंग की. आमजन से जुड़े कई मुद्दों पर की गयी ग्राउंड रिपोर्ट चर्चा की विषय बन चुकी हैं. रिपोर्टिंग के साथ साथ डेस्‍क पर काम करने का भी अनुभव है.
विशेष संवाददाता
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल