Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरदेश
भारत-अमेरिका अच्छे दोस्त, ट्रेड पर अच्छे नतीजे आएंगे... ट्रंप को मोदी का जवाब

India-US Trade Talk: भारत और अमेरिका अच्छे दोस्त, ट्रेड डील पर हो रहा काम... डोनाल्ड ट्र्ंप को PM मोदी का जवाब

Written by:
Last Updated:

India-US Trade Talk: डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब आया है. पीएम मोदी ने ट्रंप का पोस्ट शेयर कर कहा कि भारत और अमेरिका अच्छे दोस्त हैं और ट्रेड डील पर काम हो रहा है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

India-US Trade Talk: भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ अब पिघलने लगी है. ट्रेड डील अब पटरी पर आती दिख रही है. भारत और अमेरिका के बीच बहुत जल्द ट्रेड डील हो सकती है. इसके लिए पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप दोनों ने कमान संभाल ली है. डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में भारत को महान बताया और कहा कि वह पीएम मोदी से बात करने को उत्सुक हैं. अब उसी पोस्ट पर पीएम मोदी का जवाब आया है. पीएम मोदी ने कहा कि वह भी डोनाल्ड ट्रंप से बात करने को उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ट्रेड डील पर काम हो रहा है और नतीजे अच्छे आने की उम्मीद है.

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत हो रही है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट को शेयर कर लिखा, ‘भारत और अमेरिका अच्छे-क्लोज फ्रेंड्स और स्वाभाविक साझेदार हैं. मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी. हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं. मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं. हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे.’

विज्ञापन

अब जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप अब ट्रेड डील को लेकर लगातार भारत के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर से अपने पोस्ट में भारत को महान देश बताया और पीएम मोदी को अच्छा दोस्त. उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द पीएम मोदी से बात करेंगे. इसके लिए वह उत्सुक हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ पोस्ट में लिखा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रख रहे हैं. मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी.’

बहुत जल्द होगी ट्रेड डील

दरअसल, अब खबर है कि भारत और अमेरिका व्यापार प्रतिनिधिमंडलों का आदान-प्रदान करने वाले हैं. व्यापार समझौते को आगे बढ़ाते हुए भारत और अमेरिका की ओर से अगले सप्ताह व्यापार प्रतिनिधिमंडलों का आदान-प्रदान किए जाने की उम्मीद है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को आने वाले हफ्तों में एक व्यापार समझौते को सफलतापूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए हैं.

About the Author

Shankar Pandit
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle homepage (Central Desk) at hindi.news18.com . As per his interest he majorly focuses Politics, National, International and Current affairs news. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi. Shankar originally belongs to Muzaffarpur district of Bihar.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल