Trending:
होमदुनियाअमेरिका
ट्रंप के 2 मैसेज और 3 बयानों से कैसे पटरी पर लौटी पीएम मोदी संग यारी की गाड़ी

India US News: देर आए दुरुस्त आए... ट्रंप के 2 मैसेज और 3 बयानों से कैसे पटरी पर लौटी मोदी संग यारी की गाड़ी

Last Updated:

Donald Trump India News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो सोशल मीडिया संदेश और तीन अहम बयानों ने यह संकेत दिया है कि भारत-अमेरिका की दोस्ती की गाड़ी अब फिर से पटरी पर लौट रही है. बीते महीनों में रिश्तों पर जो तनाव का बादल मंडरा रहा था, वह अब छंटता दिखाई दे रहा है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

अमेरिका और भारत के रिश्तों में बीते कुछ महीनों से जिस तरह की कड़वाहट दिख रही थी, आखिरकार अब वह धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया मैसेज और बयानों से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी यारी की गाड़ी वापस से पटरी पर लौटती दिख रही है.

डोनाल्ड ट्रंप के हालिया मैसेज और बयानों से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी यारी की गाड़ी वापस से पटरी पर लौटती दिख रही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ रिश्तों में आई तल्खी की असली वजह खुद ही उजागर कर दी है. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि भारत पर लगाया गया 50 फीसदी टैरिफ सीधे तौर पर रूस से भारत की तेल खरीदारी के कारण था. उनके मुताबिक, भारत रूस का सबसे बड़ा ग्राहक बन चुका था और इसी वजह से उन्होंने यह कड़ा फैसला लिया. ट्रंप ने माना कि यह आसान फैसला नहीं था, लेकिन इसे उठाना पड़ा और इसी कदम से दोनों देशों के रिश्तों में दरार पड़ी.

विज्ञापन

ट्रंप के सुर पड़े नरम

हालांकि, ट्रंप के सुर अब नरम पड़ चुके हैं. उन्होंने संकेत दिया है कि भारत और अमेरिका के बीच यह विवाद जल्द सुलझ जाएगा. दरअसल, बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच सोशल मीडिया पर हुए संदेशों के आदान-प्रदान ने इस रिश्ते को फिर से गर्मजोशी की ओर मोड़ दिया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है और वह व्यक्तिगत रूप से इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि जल्द ही दोनों देश किसी सफल निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, ‘मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं. मुझे पूरा यकीन है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!’

विज्ञापन

ट्रंप के पोस्ट पर मोदी का जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप के इस संदेश का जवाब एक्स पर दिया. उन्होंने लिखा कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक सहयोगी हैं और दोनों देशों की साझेदारी की संभावनाएं असीमित हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि व्यापारिक बातचीत से जल्द ही कोई ठोस रास्ता निकलेगा. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि दोनों देश मिलकर अपने लोगों के लिए एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य तैयार कर सकें.

विज्ञापन

पीएम मोदी का यह संदेश राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ही सोशल मीडिया अकाउंट पर रीपोस्ट किया, जिससे साफ संकेत मिल गया कि दोनों नेताओं के बीच फिर से विश्वास बहाल हो रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बयान में यह भी कहा कि भारत और अमेरिका का रिश्ता बहुत खास है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताते हुए स्पष्ट किया कि कभी-कभी दोनों देशों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इससे रिश्ते पर कोई स्थायी असर नहीं पड़ता. उन्होंने यहां तक कहा कि ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा’ और इसमें किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

भारत ने अमेरिका की तरफ से लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ को ‘अन्यायपूर्ण और अनुचित’ करार दिया था. रूस से तेल खरीद पर लगाया गया यह अतिरिक्त शुल्क ही विवाद की असली वजह बना था. इस फैसले से दोनों देशों के बीच रिश्ते में तनाव गहरा गया था. लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है.

अमेरिकी राजदूत ने भी जताई उम्मीद

भारत के नए राजदूत सर्जियो गोर ने भी कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच यह विवाद जल्दी ही खत्म होगा. उन्होंने भरोसा जताया कि अगले कुछ हफ्तों में टैरिफ विवाद सुलझ जाएगा और दोनों देश मिलकर व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देंगे.

कुल मिलाकर, राष्ट्रपति ट्रंप के दो सोशल मीडिया संदेश और तीन अहम बयानों ने यह साबित कर दिया है कि भारत-अमेरिका की दोस्ती की गाड़ी अब फिर से पटरी पर लौट रही है. बीते महीनों में रिश्तों पर जो तनाव का बादल मंडरा रहा था, वह अब छंटता दिखाई दे रहा है. पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की यारी का यह नया अध्याय इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते पर सहमति बनने की पूरी संभावना है.

विज्ञापन

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल