Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरराजस्थानबांसवाड़ा
सोते युवक के पैरों में लिपटा कोबरा, अचानक उठा तो कर दिया हमला, देखें VIDEO

सोते युवक के पैरों में लिपटा कोबरा, अचानक उठा तो कर दिया हमला, देखें VIDEO

Last Updated:

Cobra in shiva temple : भगवान में अटूट विश्वास आपको हर बड़ी मुश्किलों से दूर कर देता है. ऐसा ही कुछ बांसवाड़ा के मंदारेश्वर मंदिर परिसर में हुआ. एक युवक आस्था के चलते मंदिर में 44 दिन से सो रहा है. वह नेशनल हाइवे विभाग में आईसीटी मैनेजर है. अर्द्ध रात्रि में उस पर कोबरा ने हमला किया, लेकिन नींद खुल जाने से वह बाल—बाल बच गया.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

आकाश सेतिया. 

युवक की शिव में गहरी आस्था, 44 दिन से मंदिर में सो रहा है

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा के अर्द्ध रात्रि में एक ऐसी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. मंदिर में फर्श पर चादर ओढ़कर सो रहे एक युवक पर कोबरा सांप ने हवा में उछलकर हमला किया. किस्मत अच्छी रही कि युवक बच गया. सांप से दूरी के कारण युवक को संभलने का मौका मिल गया. इसके बाद सांप भी वहां से भाग गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

विज्ञापन

मंदारेश्वर मंदिर रतलाम रोड पर अरावली पर्वत मालाओं के बीच में है. यहां रात में तेंदुए जैसे जंगली जानवर आते हैं. इनसे भी लोगों को भय बना रहता है. शहर के एक छोर पर बसे इस मंदिर के किनारों पर अधिकतर कोबरा प्रजाति के सांप दिखते हैं.

भगवान शिव में गहरी आस्था, मंदिर में सोता था युवक
कोबरा की घटना बांसवाड़ा निवासी जय उपाध्याय पुत्र माधो उपाध्याय के साथ हुई. जय की भगवान शिव में गहरी आस्था है. वह 44 दिन से मंदिर परिसर में सो रहा है. हमेशा की तरह रात 10 बजे करीब जय मंदिर में शिवलिंग के सामने फर्श पर दरी बिछाकर और चादर ओढ़कर सो गया. तभी रात करीब 12 बजे कोबरा सांप उसके बिस्तर में घुस गया। कुछ देर बाद उसे बिस्तर में किसी जीव के होने का अहसास हुआ, तो वह तुरंत दूसरे छोर पर खड़ा हो गया। इस दौरान सांप ने हवा में उछलकर उस पर हमला करने की कोशिश की.

सुर्खियों में मदेरणा परिवार: कभी पिता-पुत्र थे विधायक और जिला प्रमुख, अब मां-बेटी पावर में

विज्ञापन

तीन मिनट तक युवक की जांघ से लिपटा रहा कोबरा
जय ने बताया कि 2—3 मिनट तक सांप उसकी जांघ पर लिपटा रहा. इसके बाद उसने करवट ली तो सांप भी हिला. इस दौरान उसने बिस्तर में मेंढक घुसने का सोचकर पैर से उसे दूर करने की कोशिश की. तभी उसे लगा कि यह मेंढक नहीं कोई और जीव है. इस अहसास मात्र से ही वह चादर लेकर खड़ा हो गया. देखा तो पता चला कि बिस्तर में कोबरा सांप था. गनीमत रही कि वो सांप की पकड़ से दूर हो गया. इसके बाद कोबरा सांप भी दूसरी ओर भाग गया.


विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में देखा तो रोंगटे खड़े हो गए

बांसवाड़ा के नेशनल हाइवे विभाग में बतौर आईसीटी मैनेजर सेवाएं दे रहे जय उपाध्याय ने बताया कि रात में कोबरा होने पर वह इतने भयभीत नहीं हुए. घटना के बाद उन्होंने मोबाइल में समय देखा. उन्हें लगा कि सोमवार का दिन लग गया है. सांप के तौर पर भगवान उसे दर्शन देने आए थे. थोड़ी देर बाद वह फिर उसी बिस्तर पर सो गया. उपाध्याय का कहना है कि सुबह उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में खुद को और सांप को देखा तब जरूर उनके रोंगटे खड़े हो गए.

मंदिर में रात में आ जाते हैं तेंदुए और अन्य जानवर
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तरह मंदारेश्वर शिवलिंग पर भी भस्म चढ़ाई जाती है. सुबह 5 बजे यहां भस्म आरती भी होती है। जय उपाध्याय मूल रूप से उज्जैन के रहने वाला है, इसलिए उसकी भगवान के प्रति आस्था अटूट है। मंदारेश्वर मंदिर रतलाम रोड पर अरावली पर्वत मालाओं के बीच में है. यहां रात में तेंदुए जैसे जंगली जानवर आते हैं. शहर के एक छोर पर बसे इस मंदिर के किनारों पर अधिकतर कोबरा प्रजाति के सांप दिखते हैं.

विज्ञापन

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

और देखें

ताज़ा समाचार

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं', किस बात पर जगदीप धनखड़ ने ऐसा कह दिया!

बाड़मेर: खेत से निकलने लगा क्रूड ऑयल, लीकेज सोर्स का पता नहीं

'सहारण साहब आप तो मेरे समधी हो, समझा करो', डोटासरा ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल