Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरराजस्थानचूरू
बसपा नेता अभिनेष महर्षि ने थामा बीजेपी का दामन, बदल सकते हैं रतनगढ़ के समीकरण

बसपा नेता अभिनेष महर्षि ने थामा बीजेपी का दामन, बदल सकते हैं रतनगढ़ के समीकरण

Last Updated:

चूरू जिले के बसपा के युवा नेता अभिनेष महर्षि ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. महर्षि ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और बाद में बसपा होते हुए अब वे बीजेपी के खेमे में आए हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

चूरू जिले के बसपा के युवा नेता अभिनेष महर्षि ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. महर्षि ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और बाद में बसपा से होते हुए अब वे बीजेपी के खेमे में आए हैं. महर्षि ने सोमवार को  दिल्ली में सीएम वसुंधरा राजे, राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और वरिष्ठ नेता ओम माथुर की मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन की.

अभिनेष महर्षि फोटो न्यूज 18 राजस्थान


विज्ञापन

कॉलेज समय से एनएसयूआई से जुड़े और संगठन में विभिन्न पदों पर रहे महर्षि ने वर्ष 2008 में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. महर्षि बीजेपी के राजकुमार रिणवां से पराजित होकर दूसरे स्थान पर रहे थे. महर्षि युवक कांग्रेस व कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं. ब्राह्मण वोटों पर महर्षि का अच्छी पकड़ मानी जाती है. उसके बाद महर्षि ने गत लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया था. बाद में उन्होंने 2014 में चूरू लोकसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा. वे तीन लाख से अधिक मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे थे.


विज्ञापन

यहां पढ़ें- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से जुड़ी ताजा खबरें  


राजस्थान विस चुनावः BJP की पहली लिस्ट में छाया वंशवाद, बेटे, पोते और बहुओं को भी टिकट 


महर्षि की बीजेपी में एंट्री से रिणवां पर आ सकता है संकट

अब अभिनेष महर्षि के बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद रतनगढ़ के समीकरण बदलने की संभावना है. चूरू जिले की छह विधानसभा सीटों में से पहली सूची में केवल चूरू और सादुलपुर दो ही सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. इनमें से चूरू से राजेन्द्र राठौड़ और सादुलपुर से पूर्व सांसद एवं विधायक रामसिंह कस्वां शामिल हैं. जिले की चार विधानसभा सीटों रतनगढ़, सरदारशहर, तारानगर और सुजानगढ़ से प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं. रतनगढ़ से अभी राजकुमार रिणवां विधायक हैं और वे राज्य सरकार में देवस्थान मंत्री हैं. रिणवां लगातार तीन बार से रतनगढ़ से विधायक हैं, लेकिन अभिनेष की बीजेपी में एंट्री से उन पर संकट आ सकता है.


यहां पढ़ें- राजस्थान विधानसभा चुनाव की ताजा अपडेट LIVE 

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

रंगभरी एकादशी पर शिवजी की इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानें महत्व,पारण का समय

धनु समेत 3 राशियों के जीवन में आएगा उत्साह और जोश! पढ़ें आज का टैरो ​राशिफल

शादी के बाद पहली होली लड़की ससुराल में क्यों नहीं मनाती है? जानिए परंपरा

क्या आप भी बिना शब्दों के चिंता कर सकते हैं? श्री श्री रवि शंकर से जानिए जीवन

और देखें

ताज़ा समाचार

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं', किस बात पर जगदीप धनखड़ ने ऐसा कह दिया!

बाड़मेर: खेत से निकलने लगा क्रूड ऑयल, लीकेज सोर्स का पता नहीं

'सहारण साहब आप तो मेरे समधी हो, समझा करो', डोटासरा ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल