Trending:
होमताजा खबरराजस्थानजयपुर
लोकसभा चुनाव- 2019: जोधपुर से टिकट नहीं मिलने से पूर्व सांसद विश्नोई हुए खफा

लोकसभा चुनाव- 2019: जोधपुर से टिकट नहीं मिलने से पूर्व सांसद विश्नोई हुए खफा

Last Updated:

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में रुठने-मनाने का दौर शुरू हो गया है. टिकट नहीं मिलने से पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई पार्टी से खफा हो गए हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में रुठने-मनाने का दौर शुरू हो गया है. टिकट नहीं मिलने से पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई पार्टी से खफा हो गए हैं. विश्नाई जोधपुर से टिकट चाह रहे थे. पार्टी ने यहां से अपने मौजूदा सांसद एवं केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है.

जसवंत सिंह विश्नोई फाइल फोटो


विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: BJP की पहली लिस्ट जारी, राजस्थान में 14 टिकट रिपीट


विज्ञापन

जोधपुर से टिकट नहीं मिलने पर जसवंत सिंह विश्नोई ने नाराजगी जताई है. उसके बाद विश्नोई केन्द्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए. सूत्रों के अनुसार दो बार जोधपुर से सांसद रह चुके जसवंत सिंह विश्नोई की पार्टी ने अगर नाराजगी दूर नहीं की तो वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.


लोकसभा चुनाव-2019: जोधपुर में बीजेपी ने फिर खेला शेखावत पर दांव


खादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं

विश्नोई पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार में खादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं. इससे पहले वे सेंट्रल वूल बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. विश्नोई जोधपुर से 13वीं व 14वीं लोकसभा में जोधपुर से दो बार सांसद रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह विश्नोई पूर्व में शेखावत सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. मूलत: जोधपुर के गुढ़ा बिश्नोई गांव निवासी जसवंत सिंह ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से शिक्षा प्राप्त की है.


बीकानेर, पाली में धरा रह गया विरोध, BJP ने मेघवाल और चौधरी पर फिर जताया भरोसा


लोकसभा चुनाव-2019: वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने दिया बीजेपी से इस्तीफा


लोकसभा चुनाव-2019: पाली में केन्द्रीय मंत्री चौधरी के खिलाफ पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा


एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी  WhatsApp अपडेट्स

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं', किस बात पर जगदीप धनखड़ ने ऐसा कह दिया!

बाड़मेर: खेत से निकलने लगा क्रूड ऑयल, लीकेज सोर्स का पता नहीं

'सहारण साहब आप तो मेरे समधी हो, समझा करो', डोटासरा ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल