चला भक्ति का अनोखा पहिया…रामदेव जी की पदयात्रा में 500 किलो का रथ बना आकर्षण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Jodhpur News Hindi: बाबा रामदेव जी की पदयात्रा के लिए 500 किलो वजनी रथ विशेष रूप से तैयार किया गया है. यह रथ आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बनकर जोधपुर से रामदेवरा के लिए रवाना होगा. समाज के लोग इस यात्रा में उत्साह और भक्ति भाव से शामिल होकर धार्मिक माहौल को जीवंत करेंगे.
जोधपुर: लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के देवता, बाबा रामदेव जी की पदयात्रा के लिए जोधपुर में तैयारियां ज़ोरों पर हैं. राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के दर्शन करने जोधपुर ओर रामदेवरा के लिए कोई पैदल चलता है तो कोई बाबा का घोड़ा लेकर तो कोई रथ लेकर आशीर्वाद लेने जोधपुर ओर रामदेवरा जाते हैं.वही बात जोधपुर की करे तो बाबा रामदेव जी की भव्य पदयात्रा के लिए रथ का नवीनीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है. यह रथ अब पहले से कहीं अधिक मजबूत, सुंदर और आकर्षक रूप में समाज के सामने प्रस्तुत है.
रथ का निर्माण स्टेनलेस स्टील और लोहे से किया गया है ताकि यह लम्बे समय तक सुरक्षित रहे और हर वर्ष यात्रा में उपयोग किया जा सके.
लालाराम महाराज का संकल्प, परिवार ने फिर किया साकार
यह वही रथ है जिसे श्री बाबा रामदेव समाज पैदल यात्रा संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लालाराम महाराज ने समाज को समर्पित किया था. अब उनके गोवाणी परिवार ने श्रद्धा और समर्पण के साथ इस रथ का पुर्ननिर्माण करवाया है. परिवार की सुगना देवी गोवाणी ने बताया कि रथ को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने और जब उपयोग में न हो तो सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जा सके.
भक्ति की यात्रा रथ बना आस्था का प्रतीक
श्रद्धा के रथ को आकार देने वाले सच्चे कर्मयोगीइस रथ निर्माण की जिम्मेदारी पुखराज लाइट एंड साउंड टीम को सौंपी गई थी, जिसमें पुखराज, शुभम, नवीन, नवेश, शिव जी और मनीषा ने अथक मेहनत से इसे पूर्ण किया. संरक्षक अजय सिंह सासी ने बताया कि यह कार्य पूरी निष्ठा से किया गया है और यह रथ समाज और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक बनेगा.जल्द ही इस रथ पर बाबा रामदेव जी की प्रतिमा विराजमान होगी और वे समाज के साथ भव्य यात्रा जोधपुर से रामदेवरा के लिए रवाना होंगे.
यह भी पढे़ं: चलता-फिरता 5-स्टार होटल… 23 लाख में मिलेगा शाही सफर का मज़ा, जहां हर डिब्बा है लग्जरी सूट