Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरराजस्थानजोधपुर
आप भी तो नहीं खा रहे 'जहरीला घी'? बड़े गिरोह का पर्दाफाश, सच उड़ा देगा होश!

आप भी तो नहीं खा रहे 'जहरीला घी'? जोधपुर में बड़े गिरोह का पर्दाफाश, सच जानेंगे को उड़ जाएंगे होश!

Written by:
Last Updated:

Jodhpur News : जोधपुर पुलिस और DST ने सूरसागर में क्षीर कंपनी के नाम पर चल रहे नकली घी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 23 टीन जब्त किए, लालचंद माहेश्वरी और शिवप्रकाश माहेश्वरी गिरफ्तार हुए.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

जोधपुर. शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगातार सख्ती बरत रही पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने सूरसागर क्षेत्र में नकली घी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई उस समय हुई जब सूचना मिली कि क्षीर कंपनी के नाम पर बड़े स्तर पर नकली घी तैयार कर सप्लाई किया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस और डीएसटी टीम ने छापेमारी करते हुए 23 टीन नकली घी जब्त कर लिए. प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह घी पूरी तरह मिलावटी था और लंबे समय से इसकी अवैध सप्लाई विभिन्न इलाकों में की जा रही थी. अधिकारियों ने इसे आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताकर बड़ी चिंता का विषय बताया.

विज्ञापन

मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान लालचंद माहेश्वरी और शिवप्रकाश माहेश्वरी के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि दोनों लंबे समय से इस धंधे में शामिल थे और क्षीर कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर ग्राहकों को असली घी बताकर नकली उत्पाद बेच रहे थे. छापेमारी के दौरान मिले पैकेजिंग सामग्री, टीन और अन्य सामान से यह भी स्पष्ट हुआ कि यह पूरा काम एक संगठित नेटवर्क के तहत चल रहा था. नकली घी की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जो सीधे-सीधे लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती थी. अधिकारियों ने बताया कि यह उत्पाद बाजारों, किराना दुकानों और छोटे सप्लायरों तक पहुंचाया जाता था.

विज्ञापन

नकली घी नेटवर्क का भंडाफोड़
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 274, 275 के साथ-साथ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. यह धाराएं खाद्य मिलावट, मानव स्वास्थ्य को खतरे में डालने और ब्रांड की नकल करने जैसे गंभीर अपराधों से जुड़ी हैं. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर सप्लाई नेटवर्क के अन्य लोगों तक भी पहुंचने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि यह केवल दो लोगों का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक विस्तृत चैन होने की आशंका है, जिसकी तह तक जाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं. नकली घी कहां-कहां सप्लाई होता था, कितने समय से यह काम चल रहा था और इसमें और कितने लोग जुड़े हैं, इन सभी बिंदुओं पर जांच तेज कर दी गई है.

23 टीन जब्त, दोनों आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी में जब्त किए गए 23 टीन नकली घी के नमूने लैब परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे, ताकि इसकी मिलावट और वास्तविक गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. सूरसागर क्षेत्र में ऐसी कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी राहत की भावना है, क्योंकि कई बार मिलावटी घी, तेल और अन्य खाद्य सामग्री से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. जोधपुर पुलिस और DST की इस संयुक्त कार्रवाई को खाद्य सुरक्षा से जुड़े प्रयासों की बड़ी सफलता माना जा रहा है. अधिकारी कहते हैं कि आने वाले दिनों में मिलावटखोरों पर इसी तरह की और कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में नकली खाद्य पदार्थों के कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

विज्ञापन

About the Author

Anand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कलम और खबरी दिमाग ने पैरों को दिल्ली की राह दिखाई. भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा लिया. अमर उजाला से शुरू हुआ सफर, फिर दि लल्लनटॉप में भदेस और चुटीली पत्रकारिता का तड़का लगाया. इसके बाद दैनिक जागरण के गलियारे नापे. अब ठौर बना है नेटवर्क18 समूह, जहां बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं. संवाद के लिए पता है- anandpandeyiris@gmail.com
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं', किस बात पर जगदीप धनखड़ ने ऐसा कह दिया!

बाड़मेर: खेत से निकलने लगा क्रूड ऑयल, लीकेज सोर्स का पता नहीं

'सहारण साहब आप तो मेरे समधी हो, समझा करो', डोटासरा ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल