4 हज़ार रुपये सस्ता हुआ ये धांसू डिज़ाइन वाला 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे 4 कैमरे और दमदार बैटरी
जानें कौन सा है वह शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन जिसकी कीमत में इतनी भारी कटौती हो गई है....
वीवो (Vivo) के सब-ब्रांड iQOO ने भारत के अपने पहले स्मार्टफोन iQOO 3 की कीमत में भारी कटौती कर दी है. ग्राहक अब कंपनी के स्मार्टफोन को पहले से काफी सस्ती कीमत में घर ला सकते हैं. IQOO ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि कीमत में कटौती फोन के सारे वेरिएंट की हुई है, जिसके चलते अब फोन सस्ते में उपलब्ध कराया जाएगा.
कंपनी ने बताया कि iQOO 3 को अब 34, 990 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है. आईए जानते हैं कितना सस्ते हुए फोन के सारे वेरिएंट्स...
(ये भी पढ़ें- फोन की फोटो और वीडियोज़ को अपनी TV पर देख सकते हैं आप, सिर्फ बदलनी होगी ये एक Setting)
फोन के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स में 4,000 रुपये तक की कटौती की गई है. iQOO 3 की शुरुआती कीमत अब 38,990 रुपये के बजाए 34,990 रुपये हो गई है. ये कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है. वहीं, 8GB + 256GB (4G) की कीमत में भी 4,000 रुपये की कटौती की गई है, और अब ग्राहक इसे 41,990 रुपये की जगह 37,990 रुपये में खरीद पाएंगे.
वहीं iQOO 3 के 5G वेरिएंट 12GB + 256GB की बात करें तो इसे 2,000 रुपये तक सस्ता कर दिया गया है. कटौती के बाद ये फोन 44,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
iQOO 3 के फीचर्स
वीवो iQOO 3 5G में 6.44 इंच का फुल HD+ रेजोलूशन वाला Super AMOLED डिस्प्ले दिया है. फोन के डिस्प्ले पर नीचे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यूज़र 0.31 सेकंड्स में फोन को अनलॉक कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें ऊपर की ओर पंच होल कैमरा दिख रहा है. कंपनी ने इसके स्क्रीन को ‘Polar View Display’ नाम दिया है.
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड स्नैपर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में 20X डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है और इसके साथ सुपर नाइट मोड भी मौजूद है.
पावर के लिए फोन में 4,400mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 55W के सुपर फ्लैश चार्जर के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि 15 मिनट में ये फोन 50% चार्ज हो जाएगा.
(ये भी पढ़ें- WhatsApp के इन यूज़र्स को मिला नया फीचर अपडेट, Video/Voice Call में ऐसे ऐड करें 8 लोग)
