ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा OnePlus 7, जानें क्या होगी कीमत
गिज़टॉप नाम की वेबसाइट पर वनप्लस की कीमत, फोटो के साथ और भी कई जानकारी लीक हुई है.
OnePlus 7 को लेकर चल रही अफवाहें का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं अब इस स्मार्टफोन का फीचर और स्पेसिफिकेशंस लीक हो गई है. इसके अलावा फोन के कलर के बारे में भी जानकारी लीक हुई है. बता दें कि अभी हाल ही में इस स्मार्टफोन को रीटेलर वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था. गिज़टॉप नाम की वेबसाइट पर वनप्लस की कीमत, फोटो के साथ और भी कई जानकारी लीक हुई थी.
लीक हुई जानकारी के अनुसार OnePlus 7 में ग्लास बैक पैनल हो सकता है और इसे कंपनी नए कलर ऑप्शंस के अलावा ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकती है. लीक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन का फ्रंट काफी अलग होगा, इसमें फुलर स्क्रीन और पॉप-अप सेल्फी कैमरा होंगे. हालांकि, इसके लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि यह फोन कब लॉन्च होगा लेकिन OnePlus 7 के फीचर को लेकर एक नया विडियो आया है.
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2019: वोटर लिस्ट से गायब तो नहीं है आपका नाम, इस ऐप से करें चेक
लिस्टिंग के मुताबिक फोन में तीन कैमरे होंगे, रियर में 48+20+16 मेगापिक्सल, वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा होने की बात सामने आई है. बैटरी को लेकर कहा गया है कि इसमें 44W की डैश चार्जिंग दी जाएगी. जानकरी एक अनुसार OnePlus 7 में को कंपनी फास्ट चार्जिंग कैपबिलिटीज के साथ लॉन्च कर सकती है.
हाल ही में लीक हुई तस्वीरों की के अनुसार इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM हो सकती है.OnePlus 7 Oxygen OS पर बेस्ड एंड्रॉयड पाई (Pie) पर काम करेगा. फोन में 6.5 इंच का AMOLED डिस्पले होने की बात कही गई है.
ये भी पढ़ें: गूगल CEO को ट्रंप की नसीहत, आपकी जवाबदेही चीन नहीं US आर्मी के लिए है
कीमत की बात करें तो अभी हल ही में गिज़टॉप वेबसाइट पर दी गई जानकारी से इसकी कीमत का भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है. इस वेबसाइट पर वनप्लस को 569 डॉलर की कीमत में उपलब्ध कराया गया है, जिसका मतलब भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 39,828 रुपये हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब ये OnePlus 6T से कम कीमत में आ सकता है. बता दें कि वनप्लस 6T के 8GB+128GB की कीमत 41,999 रुपये और 8GB+256GB की कीमत 45,999 रुपये है.
