Trending:
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशआजमगढ़
शिलान्यास कार्यक्रम में बोले CM योगी, समाजवाद का नहीं, जनता का है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

शिलान्यास कार्यक्रम में बोले CM योगी, समाजवाद का नहीं, जनता का है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

Last Updated:

पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे शिलान्‍यास कार्यक्रम में योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि देश को मोदी जी का नेतृत्‍व मिलने के बाद लोगों को सुरक्षा, समृद्धि और विकास का विश्‍वास मिला है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह के गढ़ आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया. इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्‍यवाद दिया. योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यह एक्‍सप्रेस वे ना तो समाजवाद का और ना ही कांग्रेस का है. यह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जनता का है. सीएम योगी ने कहा कि इस एक्‍सप्रेस वे को अमेठी, अयोध्‍या, बाराबंकी समेत कई जिलों को जोड़ा जाएगा.

सीएम योगी


विज्ञापन

योगी ने कहा कि यह एक्‍सप्रेस वे पूर्वांचल की लाइफलाइन बनेगा. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जातिवाद को बढ़ावा दिया है. पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे शिलान्‍यास कार्यक्रम में योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि देश को मोदी जी का नेतृत्‍व मिलने के बाद लोगों को सुरक्षा, समृद्धि और विकास का विश्‍वास मिला है. योगी ने कहा कि आज हम लोग 11836 करोड़ रुपये में इस एक्सप्रेस वे का निर्माण करने जा रहे हैं. इस एक्सप्रेस वे को हम अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज के साथ भी जोड़ने का काम कर रहे है.


विज्ञापन

वहीं, उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां पूर्वांचल की भाग्‍य रेखा खींचने आए हैं. इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने आजमगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व की सरकारों पर जोरदार हमला किया. शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी था. पीएम मोदी को सुनने के लिए दूरदराज से लोग यहां जमा हुए थे. चारों तरफ हर हर मोदी और योगी-योगी के नारे गूंजते रहे.

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी बोलकर कर की. उन्होंने उपस्थित जनसभा का अभिवादन भोजपुरी में किया. उन्होंने कहा कि अपने निर्माण के पूरा होने के बाद यह सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा. इससे न केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश बल्कि पूर्वी भारत में भी विकास का नया अध्याय आरंभ करेगा.


यह भी पढ़ें:









 

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

कार्डबोर्ड खाने का शौकीन है ये शख्स, हर डिश में मिलाता है टुकड़े

मुंह पर प्लास्टिक लपेट खाना चबा रहे लोग, वजन घटाने का खौफनाक ट्रेंड!

कुत्ते का करवाया डीएनए टेस्ट, जब आए नतीजे तो उड़े महिला के होश!

शराबी होते हैं चिंपांजी, जंगल में पीते हैं दारू, वैज्ञानिकों ने किया शोध

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल