Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशआजमगढ़
मुस्लिम 'पुरुषों' की पार्टी है कांग्रेस, चुनाव होते ही दलितों को भूल जाती हैं SP-BSP: पीएम मोदी

मुस्लिम 'पुरुषों' की पार्टी है कांग्रेस, चुनाव होते ही दलितों को भूल जाती हैं SP-BSP: पीएम मोदी

Last Updated:

पीएम ने कहा कि आज सभी परिवारवादी पार्टियां मिल करके अब आपके विकास को रोकने में जुटे हुए हैं. उन्‍हें पता है कि अगर गरीब, किसान और पिछड़े अगर सशक्‍त हो गए तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह के गढ़ आजमगढ़ में कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमले किए. तीन तलाक मुद्दे पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम ने सवाल किया कि कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम पुरुषों के बारे में सोचती है, मुस्लिम महिलाओं के बारे में नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे


विज्ञापन

पीएम ने कहा, 'मैंने एक अखबार में पढ़ा कि कांग्रेस अध्यक्ष कह रहे थे कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है. मुझे इससे कोई आश्चर्य नहीं हुआ. यहां मैं सिर्फ यह पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम पुरुषों की पार्टी है या फिर मुस्लिम महिलाओं की भी है?' उन्‍होंने कहा कि जब बात मुस्लिम महिलाओं की आती है तो ये लोग संसद में कानून दबाकर बैठ जाते हैं. ऐसे में उनकी हालत कैसे बेहतर हो सकती है?


विज्ञापन

एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मायावती और अखिलेश यादव पर भी तंज कसे. उन्‍होंने कहा‍ कि जो लोग कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे, वो अब एक साथ हो गए हैं. मोदी ने कहा, जितने भी परिवार वाले लोग हैं, वो जनता के विकास को रोकना चाहते हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में बटन दबाकर पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे का शिलान्‍यास किया. पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों को भोजपुरी में ही संबोधित किया. मोदी ने कहा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद पूर्वांचल में विकास की गंगा बहेगी.


पढ़ेंः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हमारा प्रोजेक्ट, हमारी योजनाओं का फीता काट रही बीजेपी- अखिलेश


योगी ने किया अदभुत विकास

पीएम ने कहा कि आज उत्‍तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्‍याय जुड़ा है, ये गंगा पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे के रूप में आपको मिला है. पिछले एक साल में योगी जी के नेतृत्‍व में जो विकास किया गया है, वह अदभुत है. बड़े-बड़े अपराधियों की स्थिति क्‍या है, यह आपको पता है. अपराध और भ्रष्‍टाचार पर नियंत्रण करके योगी जी ने प्रदेश में निवेश लाने का काम किया है.


तीन तलाक पर बोले पीएम मोदी

तीन तलाक पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा ' ये राजनीतिक दल चाहते हैं कि तीन तलाक होता रहे, मुस्लिम महिलाओं का जीवन नर्क बना रहे. लेकिन मैं इन राजनीतिक दलों को समझाने की कोशिश करूंगा. उन्‍होंने कहा कि देशवासी ही हमारे परिवार हैं. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि तीन तलाक जारी रहे और मुस्लिम महिलाएं ऐसे ही मरती रहें.


वोट मांगकर भरी तिजोरियां

पीएम मोदी ने कहा कि यहां पर नए मेडिकल कॉलेज, एम्‍स और बंद पड़े कारखानों को खोलने का काम किया जा रहा है. देश और गांवों में स्‍वराज का यही सपना महात्‍मा गांधी ने देखा था, बाबा साहेब आंबेडकर ने देखा था, पंडित दीनदयाल उपध्‍याय ने देखा था. समता और समानता की बात करने वाले कुछ राजनीतिक दलों ने इन लोगों के नाम पर सिर्फ राजनीति का काम किया है. सच्‍चाई यह है कि इन दलों ने जनता और गरीबों का भला नहीं बल्कि अपना और अपने परिवार का भला किया है. दलितों और गरीबों से वोट मांगकर उन्‍होंने सिर्फ अपनी तिजोरियां भरी हैं.


पढ़ेंः समाजवाद का नहीं जनता है पूर्वांचल एक्सप्रेसवे- योगी आदित्यनाथ


प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढ़ाकर किसानों से किया गया वादा पूरा किया है. जिन फैसलों को अब तक की सरकारें फाइलों में घुमाती रहींं, वे फैसले एनडीए सरकार में लिए जा रहे हैं.


परिवारवादी पार्टियां विकास में रोड़ा

पीएम ने कहा कि आज सभी परिवारवादी पार्टियां मिल करके अब आपके विकास को रोकने में जुटी हुई हैं. उन्‍हें पता है कि अगर गरीब, किसान और पिछड़े अगर सशक्‍त हो गए तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी. एक तरफ जहां केंद्र सरकार महिलाओं के जीवन को आसान बनाने का प्रयास कर रही हैं, वहीं ये सभी दल मिलकर उनके जीवन को संकट में डालने का काम कर रहे हैं.


क्या कांग्रेस पार्टी केवल मुस्लिमों की पार्टी

मुस्लिम महिलाओं की मांग थी कि तीन तलाक को बंद कराया जाए. दुनिया के कई मुस्लिम देशों में इसपर रोक लगी है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि यह तो बताइये कि मुसलमानों की ही पार्टी हैं.


पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इस पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे से यहां पर्यटन भी बढ़ेगा. साथ ही रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे. उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में गोरखपुर को एक्‍सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा. बुंदेलखंड में भी एक्‍सप्रेस वे बनाया जाएगा. यूपी नई बुलंदी पर जाएगा. 21वीं सदी में जहां-जहां कनेक्टिविटी बढ़ती है, वहां विकास बढ़ता है. आजादी के बाद जितना काम हुआ, उतना सिर्फ चार साल की बीजेपी सरकार ने करके दिखाया. योगी जी की सरकार बनने के बाद गति और बढ़ गई है. वाटर वे और एयर वे पर भी काम तेजी से काम चल रहा है.


किसानों और व्यापारियों को मिलेगी राहत

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अब यहां का किसान हो, पशुपालक हो, बुनकर हो, मिट्टी के बर्तनों का काम करने वाला हो, हर किसी के जीवन को ये एक्सप्रेसवे नई दिशा देने वाला है. इस रोड के बन जाने से पूर्वांचल के किसान भाई-बहनों का अनाज, फल, सब्जी, दूध, कम समय में दिल्ली की बड़ी मंडियों तक पहुंच पाएगा.


ये भी पढ़ें:


जानिए, क्यों PM मोदी आजमगढ़ से करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास


एक्‍शन में योगी सरकार, हड़ताल कर रहे 900 लेखपाल अब तक निलंबित


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हमारा प्रोजेक्ट, BJP हमारी योजनाओं का कर रही शिलान्यास: अखिलेश

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल