Trending:
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशलखनऊ
राम और रोटी के सहारे क्या बीजेपी करेगी 2019 का राजतिलक?

राम और रोटी के सहारे क्या बीजेपी करेगी 2019 का राजतिलक?

Last Updated:

यानी तस्वीर साफ है, देश में राम का शासन और सबको रोटी का संदेश देकर बीजेपी 2014 लोकसभा चुनावों में मिली प्रचंड़ जीत को एक बार फिर दोहराना चाहती है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

राम मंदिर को लेकर यूपी में सियासत उफान पर है. 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर देश भर की निगाहें अयोध्या पर हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि 25 नवंबर को विहिप की धर्मसभा में देश भर से एक लाख से अधिक रामभक्त अयोध्या पहुंचेंगे. वहीं, यूपी में बीजेपी के सांसद, विधायक सभी राम मंदिर पर लगातार बयान देने लगे हैं.

बीजेपी पर साधा विपक्ष ने निशाना फाइल फोटो


विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी ने खुद राम और रोटी का जिक्र कर चुके हैं. यानी तस्वीर साफ है, देश में राम का शासन और सबको रोटी का संदेश देकर बीजेपी 2014 लोकसभा चुनावों में मिली प्रचंड़ जीत को एक बार फिर दोहराना चाहती है.


विज्ञापन

यह भी पढ़ें- एक साधु की ललकार सुन मंदिर मामले पर सुनवाई को मजबूर हुए थे फैजाबाद के जिला जज


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने न्यूज18 से बातचीत में बताया कि बीजेपी का एजेंडा हमेशा हिंदूवादी रहा हैं. उन्होंने कहा कि अब 2019 लोकसभा चुनाव में बहुत कम वक्त रह गया है. सीएम योगी के राम और रोटी के जिक्र पर महंत नरेंद्र गिरी ने कहा, " बीजेपी ने 2014 का लोकसभा चुनाव विकास के नाम पर नहीं जीता है, वह राम के नाम पर चुनाव जीती थी". अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि हमेशा हिंदूवादी चेहरा होना चाहिए. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के गोधरा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना के बाद देश की जनता ने मोदी को पीएम बनाया.


यह भी पढ़ें- अब फैजाबाद जिला हुआ अतीत, वजूद में आया अयोध्या


वहीं, उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि सबका विकास सबके साथ में होगा. उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव की घोषणा होने से पहले राम मंदिर का निर्माण का काम शुरु हो जाएगा". सीएम योगी के राम और रोटी के सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज कहते हैं कि हर पेट को रोटी चाहिए और सबका साथ सबका विकास, लेकिन सरकार की बड़ी जिम्मेदारी है कि 100 करोड़ हिंदूओं और संतों की आस्था का ख्याल रखते हुए अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए.


यह भी पढ़ें- बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है, अयोध्‍या में सेना भेजे सुप्रीम कोर्ट: अखिलेश यादव


न्यूज 18 यूपी के एग्जीक्यूटिव एडिटर अमिताभ अग्निहोत्री तुलसी दास के दोहे का जिक्र करते हुए कहते हैं कि दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहि ब्यापा॥. उन्होंने कहा कि 'रामराज्य' में तीन तरह के ताप होते हैं. अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा कि सर्वोतम व्यवस्था को 'रामराज्य' कहा गया, जिसमें सबके लिए रोटी की व्यवस्था हो, सबके लिए समान अवसर हो, सबके लिए सुरक्षा हो. इन्ही बातों के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ देश में संदेश देकर वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने की कवायद कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें:


शिवसेना और VHP की धर्मसभा से पहले 'अयोध्या शहर' के सारे 'होटल' बुक


संविधान को ताक पर रखकर अयोध्या में 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा: बीजेपी विधायक


'जय भवानी, जय शिवाजी' के नारों से गूंज उठी 'रामनगरी', शिवसैनिक पहुंचे अयोध्या


बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है, अयोध्‍या में सेना भेजे सुप्रीम कोर्ट: अखिलेश यादव

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल