Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशमिर्जापुर
मिर्जापुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने दीं मेडिकल कॉलेज सहित 4000 करोड़ की योजनाएं

मिर्जापुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने दीं मेडिकल कॉलेज सहित 4000 करोड़ की योजनाएं

Last Updated:

दौरे के पहले दिन शनिवार को पीएम मोदी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह के गढ़ आजमगढ़ में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वांचल दौरे का रविवार को दूसरा दिन है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री  रविवार सुबह मिर्जापुर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने यहां बाणसागर परियोजना का शुभारंभ भी किया. इस परियोजना से इलाके में सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और इलाहाबाद के किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा.

मिर्जापुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. Photo ANI


विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी मिर्जापुर में दूसरी बार आए हैं.अपने इस दौरे में पीएम मोदी ने राज्य में 108 जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन भी किया. मोदी बालूघाट, चुनार में गंगा नदी पर बने पुल को भी समर्पित किया, जो मिर्जापुर और वाराणसी शहर को जोड़ेगा. दौरे के पहले दिन शनिवार को पीएम मोदी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह के गढ़ आजमगढ़ में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था.


विज्ञापन

 




340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बनने के बाद इसका सीधा फायदा राजधानी लखनऊ सहित बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को होगा. माना जा रहा है कि इस योजना के जरिए बीजेपी 2019 की सियासी बिसात पूर्वांचल में बिछाएगी.


मुस्लिम 'पुरुषों' की पार्टी है कांग्रेस, चुनाव होते ही दलितों को भूल जाती हैं SP-BSP: पीएम मोदी


आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमले किए थे. तीन तलाक मुद्दे पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम ने सवाल किया था कि कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम पुरुषों के बारे में सोचती है, मुस्लिम महिलाओं के बारे में नहीं. इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला था.


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हमारा प्रोजेक्ट, हमारी योजनाओं का फीता काट रही बीजेपी- अखिलेश


अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हमारा प्रोजेक्ट था. हमने इस प्रोजेक्ट को समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस का नाम दिया था, लेकिन सरकार ने समाजवादी नाम हटा दिया और इसे पूर्वांचल कर दिया.'


यह भी पढ़ेंः 


यूपी के किसानों के लिए बड़ी सौगात है एशिया की सबसे बड़ी बाणसागर नहर परियोजना


समाजवाद का नहीं जनता है पूर्वांचल एक्सप्रेसवे- योगी आदित्यनाथ


आजमगढ़ में PM ने की योगी की तारीफ, कहा-एक्सप्रेस-वे से बहेगी विकास की बयार

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

रंगभरी एकादशी पर शिवजी की इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानें महत्व,पारण का समय

धनु समेत 3 राशियों के जीवन में आएगा उत्साह और जोश! पढ़ें आज का टैरो ​राशिफल

शादी के बाद पहली होली लड़की ससुराल में क्यों नहीं मनाती है? जानिए परंपरा

क्या आप भी बिना शब्दों के चिंता कर सकते हैं? श्री श्री रवि शंकर से जानिए जीवन

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल