UP Weather: नोएडा में सुबह-सुबह क्या हो गया? किसी को कुछ दिख नहीं रहा है, लोग लाइट जलाकर घूम रहे
UP Weather 14 August: बुधवार को राजधानी लखनऊ में भी बारिश की संभावना है. यहां सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बूंदाबांदी का दौर भी देखने को मिल सकता है.
वाराणसी. उत्तर प्रदेश में मानसून अपने चरम पर है. जगह-जगह बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. आलम यह है कि एक बार फिर नदी-नाले उफान पर हैं. इसी बीच यूपी के 23 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं 19 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर में येलो अलर्ट है. साथ ही 36 जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
रेड अलर्टः मथुरा, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, बागपत में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना.
ऑरेंज अलर्टः एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, शाहजहांपुर, अलीगढ़, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, गाज़ियाबाद, मेरठ, बागपत में तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना.
येलो अलर्टः लखनऊ, कानपुर, झांसी, इटावा, हमीरपुर, महोबा, उन्नाव, फतेहपुर, हरदोई, फ़र्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना.
यहां भी बारिश
बुधवार को राजधानी लखनऊ में भी बारिश की संभावना है. यहां सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बूंदाबांदी का दौर भी देखने को मिल सकता है. कानपुर में भी हल्के बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बादलों के गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दे सकती है. दिल्ली से सटे नोएडा में मौसम सुहावना होगा. बारिश के कारण यहां तापमान में भी कमी आएगी, जिससे लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. गाजियाबाद में भी मौसम खुशनुमा होगा. यहां हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.
मुंह धोते समय 90% लोग करते हैं बड़ी गलती, देश के टॉप आई स्पेशलिस्ट ने बताया सही तरीका
अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो दिनों तक पश्चिमी यूपी में तो अच्छी बारिश होगी लेकिन पूर्वी यूपी के जिलों में तीखी धूप के कारण कई जिलों में उमस भरी गर्मी का सितम दिखाई देगा. अगले 48 घण्टे के दौरान यूपी के कई जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम होगा. उसके बाद फिर उसमें थोड़ी तेजी देखने को मिलेगी.
