Trending:
होमताजा खबरदुनिया
मंकीपॉक्स पर ब्रिटेन की नई गाइडलाइन, बीमारी होने पर यौन संबंध से परहेज करें

मंकीपॉक्स पर ब्रिटेन ने जारी की नई गाइडलाइन, कहा-बीमारी होने पर यौन संबंध से परहेज करें

Translated by:
Last Updated:

UK issue guidance for monkeypox: ब्रिटेन ने मंकीपॉक्स के प्रसार पर रोक लगाने के लिए लोगों से आह्वान किया है कि अगर किसी को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे, तो वे 21 दिनों तक यौन संबंध बनाने से परहेज करें. ब्रिटेन में पिछले एक सप्ताह के अंदर मंकीपॉक्स के 71 नए मामले सामने आ चुके हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. कोरोना की कहर के बाद दुनिया भर में मंकीपॉक्स को लेकर चिंता होने लगी है. करीब दो दर्जन से ज्यादा देशों में यह बीमारी फैल चुकी है और 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इन सबको देखते हुए दुनिया भर के देशों ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी है. संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेशन में रखा जा रहा है. चूंकि मंकीपॉक्स का वायरस यौन संपर्क के माध्यम से भी एक दूसरे में फैल सकता है, इसलिए ब्रिटेन के हेल्थ अधिकारियों ने नया गाइडलाइन जारी किया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण है, तो इसके प्रसार को रोकने के लिए वह व्यक्ति यौन संबंध न बनाएं. गौरतलब है कि ब्रिटेन में एक सप्ताह के अंदर मंकीपॉक्स के 71 नए मामले सामने आए हैं.

ब्रिटेन में पिछले एक सप्ताह के अंदर मंकीपॉक्स के 71 नए मामले सामने आ चुके हैं.

विज्ञापन

8 सप्ताह तक संबंध बनाने से परहेज करें
इस बीमारी में शरीर के किसी भी अंग में छाले, फफोले, अल्सर, फोड़े जैसे रेशेज निकलने लगते हैं. अगर कोई व्यक्ति मंकीपॉक्स के वायरस के संपर्क में आता है तो 21 दिनों तक उसे आइसोलेशन में रहना जरूरी है. शुरुआत में जब यह बीमारी आई तो ज्यादातर मामले गे, बायसेक्शुअल लोगों में देखा गया. यह बीमारी यौन जनित बीमारी नहीं है लेकिन यौन संपर्क से संक्रमित व्यक्ति दूसरे को संक्रमित कर सकता है. हालांकि गाइडलाइन में बताया गया है कि अब तक सेक्शुअल फ्लूड के संपर्क से मंकीपॉक्स होता है या नहीं, इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है लेकिन लोगों को संक्रमित होते ही 8 सप्ताह तक यौन संपर्क कंडोम के माध्यम से बनाना चाहिए.

गाइडलाइन में कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखे तो उसे दूसरे के साथ हर तरह का संपर्क रोक देना चाहिए. खासकर जिन लोगों का नया पार्टनर है, उनके साथ संबंध न बनाएं. इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत लोकल सेक्शुअल हेल्थ सर्विस से संपर्क करें. इससे वायरस का प्रसार रोका जा सकता है. हेल्थ अधिकारियों ने बताया है कि मंकीपॉक्स के प्रसार को रोकने के लिए 20 हजार वैक्सीन की खरीद की गई है. इसे संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी संपर्क वाले लोगों को दी जाएगी.

विज्ञापन

अप टू डेट जानकारी जरूरी
नई गाइडलाइन में मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति से भी आग्रह किया गया है कि जब तक उनके घाव ठीक नहीं हो जाते और घाव से पपड़ी सूख नहीं जाती, तब तक वे दूसरों के साथ निकट संपर्क से बचें. हेल्थ प्रोटेक्शन फॉर पब्लिक हेल्थ वेल्स के डाइरेक्टर डॉ गिरि शंकर ने बताया कि हम लोगों को यह आश्वासन देना चाहते हैं मंकीपॉक्स एक लोगों में आसानी से नहीं फैलता है. आम लोगों में इसका जोखिम बहुत कम है. इसलिए इससे डरने की जरूरत नहीं है. लेकिन इसका प्रसार रोकने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हम सभी एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं. इसके लिए लोगों और एजेंसियों में अप टू डेट जानकारी होनी जरूरी है.

विज्ञापन

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल